फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1.43 lakh cusecs of water again passed from Banbasa Barrage into Sharda river

Pilibhit News: बनबसा बैराज से शारदा नदी में फिर पास हुआ 1.43 लाख क्यूसेक पानी

Sat, 27 Jul 2024 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
1.43 lakh cusecs of water again passed from Banbasa Barrage into Sharda river
शारदा नदी के पार क्षतिग्रस्त सड़क को देखते एसडीएम।स्रोत: प्रशासन
पूरनपुर। बनबसा बैराज से शारदा नदी में 1.43 लाख क्यूसेक पानी पास होने से बाढ़ की आशंका के चलते नदी किनारे के गांवों के लोगों में फिर खलबली मच गई। देर रात तक पानी क्षेत्र में पहुंचने की आशंका पर लोगों ने घरों का सामान ऊंचे स्थानों पर रखना शुरू कर दिया। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने शारदा पार के गांवों में घूमकर स्थिति को देखा। किसानों को नुकसान का शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उफनाई शारदा नदी का जलस्तर दो दिन पहले कम होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली थी। गांव चंदिया हजारा के समीप बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए तटबंध की मरम्मत भी शुरू की गई, लेकिन मरम्मत का काम पूरा होने से पहले ही शुक्रवार को बनबसा बैराज से शारदा नदी में कई चरणों में पानी पास होना शुरू हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दो बजे नदी में 1.43 लाख क्यूसेक पानी पास होने की जानकारी पर क्षेत्र के लोगों में बाढ़ फिर आने की आशंका पर खलबली मच गई। लोगों ने घरों का सामान ऊंचे स्थानों पर रखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा बैराज से पास हुए पानी के शुक्रवार देर शाम तक क्षेत्र में आने की आशंका लोग व्यक्त कर रहे है। शुक्रवार को एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने शारदा नदी के पार गांव बैल्हा, राणाप्रताप नगर, नहरोसा पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। गांव नहरोसा के बाढ़ शरणालय का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त हुइ सड़कों की मरम्मत कराने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से बात की।

एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पहाड़ों पर हुई बारिश से शुक्रवार को बनबसा बैराज से अधिक पानी पास होने की सूचना थी, लेकिन नाममात्र का पानी ही पास हुआ है। क्षेत्र के लोगों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed