{"_id":"6ac295b5b5aa62c618039fa2","slug":"141st-ramlila-festival-started-with-the-birth-of-shri-ram-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-170296-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: श्रीराम जन्म के साथ शुरू हुआ 141वां रामलीला महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: श्रीराम जन्म के साथ शुरू हुआ 141वां रामलीला महोत्सव
Sun, 04 Oct 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
नोट फोटो आठ बजे के बाद भेजा जाएगा
फोटो:
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। स्थानीय परमठ मंदिर परिसर में रविवार को 141वें श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ गणेश पूजन, शिव विवाह, नारद मोह और श्रीराम जन्म की लीलाओं के मंचन के साथ हुआ। सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शिव विवाह और नारद मोह लीला का मंचन हुआ।
श्रीराम जन्म की लीला में अयोध्या के राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति की इच्छा कुलगुरु वशिष्ठ के समक्ष रखी। वशिष्ठ के निर्देश पर श्रृंगी ऋषि ने पुत्रेष्ठि यज्ञ कराया और दशरथ को चारू (खीर) प्रदान की। इसके बाद महारानी कौशल्या के यहां भगवान श्रीराम के जन्म का मंचन हुआ। श्रीराम के जन्म होते ही अयोध्या में हर्ष और उल्लास छा गया। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। लीला का संचालन संजय पांडेय व अंकुर मिश्रा ने किया। रामायणी निशांत तिवारी ने रामचरितमानस की चौपाइयों का गायन किया। इस दौरान महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, केशव सक्सेना, पं. अंशुमान मिश्र, राकेश लोधी, अमरीश शर्मा अंबू, प्रेम सिंह, अमिताभ त्रिपाठी, प्रतीक अग्रवाल, नरेश शुक्ला, विश्वास सक्सेना, रमाकांत पांडेय, संजीव शर्मा, भीम सिंह, संजीव मिश्रा, देश दीपक मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।