फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शीत लहर व ठंड के बीच मनाई नए साल की खुशियां

शीत लहर व ठंड के बीच मनाई नए साल की खुशियां

Tue, 01 Jan 2019 11:36 PM IST
saba zaidi zaidi saba
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
शीत लहर व ठंड के बीच मनाई नए साल की खुशियां
होटलों, रेस्तरां में चला पार्टी का दौर, लोगों ने की जमकर मस्ती
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर रही भीड़भाड़, उपहार और बधाई देने का सिलसिला जारी

पीलीभीत। वर्ष 2018 की खट्टी मीठी यादों को दिल में संजोकर जिले वासियों ने नए साल का स्वागत किया। जिले में चल रही शीतलहर व ठंड के बीच लोंगों के जश्न मनाने का तरीका भले ही अलग-अलग रहा, लेकिन नए साल का इस्तकबाल करने में किसी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। आधी रात के पहले से ही शुरू जश्न का सिलसिला घड़ी में 12 बजते ही दोगुना हो गया। यह सिलसिला आधी रात के बाद तक चलता रहा। वहीं नए साल के पहले दिन मंगलवार को भी लोग नए साल के जश्र में डूबे रहे। सुबह सवेरे लोगों में धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। नए साल की शुभकामनाएं देने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
नए साल की खुशियां सर्द रात पर भारी रही। शहर के गली, मोहल्लों, कॉलोनियों से लेकर होटल, रेस्तरां में भी देर रात तक पार्टियों का दौर चलता रहा। गीत संगीत के बीच बच्चों, युवाओं, महिलाओं ने जमकर डांस किया। होटलों व रेस्तरां में नए साल के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए। आकर्षक सजावट के बीच लोगों ने डांस पार्टी व न्यू इयर स्पेशल डिनर का लुत्फ लिया। पार्टियों की तस्वीरें भी दोस्तों के बीच सोशल साइट्स पर रात में ही शेयर होना शुरू हो गई। लोगों ने मोबाइल फोन के जरिए शुभकामनाएं दीं तो व्हाट्सएप, फेसबुक आदि सोशल साइट्स के माध्यम से भी बधाई दी गई।
विज्ञापन

गिफ्ट गैलरी संचालकों के अलावा फूल विक्रेताओं ने नए साल के मद्देनजर खास तैयारी की। आलम यह रहा कि फूलों की दुकानों पर दोपहर तक सारे फूल खत्म हो गए। लोगों ने ऑन डिमांड के इतर पहले से ही तरह-तरह के बुके तैयार करवाए। व्यापारी रवि शर्मा के मुताबिक फूलों में रेड रोज वड्स की सर्वाधिक डिमांड रही। इधर साल के पहले दिन उत्तराखंड स्थित मां पूर्णागिरि धाम जाने वालों की भी खासी संख्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर समेत क्षेत्र में नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। इस दौरसन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रोज की अपेक्षा अधिक रही। लोगों ने धार्मिक स्थल पहुंचकर पूजा अर्चना के साथ नए साल की शुरूआत की। गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल ने सीएचसी और डॉ. दिनेश गुप्ता के अस्पताल में पहुंचकर जन्में आठ नवजातों को गर्म कपड़ों की किट सौंपी।
अमरैयाकलां। गांव के लालबाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चन की। इसके अलावा लमौआ बाबा मंदिर स्थल सहित क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालु पूजा, अर्चना को पहुंचे।
बीसलपुर। नगर समेत आसपास क्षेत्र में नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। सोमवार रात 12 बजते ही नववर्ष की शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। मोहल्ला बख्तावरलाल स्थित एक बारात घर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में उन्नाव के धु्रव त्रिपाठी, लखीमपुर के सतीश शुक्ला, शाहजहांपुर के कौशलेद्र मिश्रा, संजीव मिश्रा, रामबाबू शुक्ला, कौशल पांडेय, बाबूराम शर्मा, दिनेश समाधिया, एनएस नगाइच आदि कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत की।

परिवार के साथ मनाया नए साल का जश्न
जीवन में नया साल ढेरों खुशियां लेकर आता है। मैंने सबसे पहले बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और ईश्वर से परिवार की खुशहाली की कामना की। परिवार के साथ ही नए साल का जश्न मनाया।
जसदीप कौर

पार्टी के बाद घरवालों के साथ बिताया वक्त
नए साल का हर किसी को बेताबी से इंतजार रहता है। मैंने सुबह मंदिर जाकर मत्था टेका। इसके बाद दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद घर वालों के साथ भी समय बिताया।

सूरज लोधी

दोस्तों के साथ मनाया जश्न
सोमवार देर शाम एक पार्टी में दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया। सोशल साइट्स के जरिए भी दोस्तों को शुभकामनाएं दीं। मंगलवार को बाजार बंदी होने के चलते आज भी दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया।
हनी अरोरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed