{"_id":"5bedb963bdec2269a552a12c","slug":"141542306147-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के पगचिन्ह देख सहमा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ के पगचिन्ह देख सहमा किसान
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माला रेंज के दूर आबादी क्षेत्र में बाघ का आतंक लगातार जारी हैं। गुरुवार सुबह गजरौला क्षेत्र के हटुआ बिजलाही गांव की सीमा क्षेत्र के खेतों में बाघ के ताजा पगचिह्न मिलने से किसानों में दहशत फैल गई। फसल देखने पहुंचे गांव निवासी किसान उमेश खेत में बाघ के पगचिह्न देख डर से सहम गया। दबे पाव वापस गांव लौटे व इसकी सूचना वन महकमे को दी। सूचना के बाद वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए हैं।
माला रेंज के दूर गजरौला क्षेत्र के आधा दर्जन गांव की सीमा क्षेत्र में बाघ की लंबे समय से चहलकदमी देखी जा रही है। आबादी क्षेत्र के निकट बाघ की लगातार मौजूदगी से किसानों में दहशत का माहौल है। वहीं वन महकमा मात्र बाघ की निगरानी कार्य करने तक सीमित होकर रह गया है। गुरुवार सुबह गजरौला क्षेत्र के गांव हटुआ बिजलाही गांव की सीमा क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी के बाद हड़कंप मच गया। खेत पर फसल देखने के लिए गए गांव निवासी किसान उमेश की खेत में बाघ के पगचिह्न देख पसीने छूट गए। डर से सहमा किसान दबे पांव गांव की ओर वापस आ गया और सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद सामाजिक वानिकी के वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी जुटाने के साथ खेत से बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। वन दरोगा देव ऋषि सक्सेना ने बताया कि बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। बाघ की निगरानी करने के लिए टीम को लगा दिया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई हैं।