फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   124 शिकायतें, मात्र 26 का निस्तारण करा सके अफसर

124 शिकायतें, मात्र 26 का निस्तारण करा सके अफसर

Wed, 17 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
124 शिकायतें, मात्र 26 का निस्तारण करा सके अफसर
16पीबीटीपी-5,25
विज्ञापन


124 शिकायतें, मात्र 26 का निस्तारण करा सके अफसर
डीएम की अध्क्षता में नौ में सिर्फ दो शिकायतों का हुआ निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। आम जनता की शिकायतों को दूर करने के लिए चलाया जा रहा संपूर्ण समाधान दिवस मजाक बनकर रहा गया है। मंगलवार को जिले की समस्त पांच तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों की जनसुनवाई का परिणाम महज 30 प्रतिशत ही रहा। कुल 124 शिकायतों में अफसर मात्र 26 का निस्तारण करा सके।

अमरिया में डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की स्थिति बेहद खराब रही। नौ में मात्र दो शिकायतों का ही अधिकारी निस्तारण करा सकें। इस मौके पर सीएमओ सीमा अग्रवाल, पीडी, बीडीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद रहे। सदर तहसील में एसडीएम सौरभ दुबे की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आई 25 शिकायतों में अफसर छह का निस्तारण करा सके। यहां सीओ सिटी, तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद रहे। बीसलपुर में एडीएम न्यायिक देवेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई 43 में 17 शिकायतों का निस्तारण हो सका। समाधान दिवस का संचालन एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने किया। माधोटांडा में एडीएम प्रशासन बृज किशोर के समक्ष पहुंची 27 में महज एक शिकायत ही निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में एसडीएम चंद्रभान सिंह, तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी, नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। पूरनपुर में एसडीएम जेपी चौहान की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में अफसर बीस में एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं करा सकें। शिकायत का निस्तारण नहीं होने के कारण फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed