{"_id":"5bc63302bdec226947534714","slug":"141539715842-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलडेंगा में तेंदुए की दस्तक, शावको पर असमंजस की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलडेंगा में तेंदुए की दस्तक, शावको पर असमंजस की स्थिति
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
नलडेंगा में तेंदुआ की दस्तक, शावकों पर असमंजस
ग्रामीण बोले हमने देखे शावक, वन विभाग को सिर्फ तेेंदुए के मिले पगचिह्न
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। बॉर्डर एरिया क्षेत्र के नलडेंगा गांव में तेंदुआ की चहलकदमी के साथ दो शावकों की भी मौजूदगी देखे जाने के बाद असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार रात शावकों समेत तेंदुए को गन्ने के खेत की ओर जाते देखा गया। वहीं वनकर्मियों को मौके पर एक तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। शावकों की मौजूदगी को लेकर महकमे के कर्मचारी अधिकारी अनभिज्ञता जता रहे हैं।
बराही रेंज के सीमावर्ती इलाके में पिछले दिनों एक नर तेंदुए के पिंजरे में कैद हो जाने के बाद साथी तेंदुए की चहलकदमी लगातार जारी है। हालांकि एक सप्ताह पूर्व तेंदुए की चहलकदमी पूरी तरह से रुक जाने से उसके जंगल की ओर वापस लौट जाने की संभावना जताई जा रही थी। इधर चार दिन पूर्व से एक बार फिर तेंदुए की आबादी क्षेत्र में दस्तक के बाद दहशत बढ़ गई है। खास बात यह है कि अब ग्रामीण तेंदुए के साथ दो शावकों की भी मौजूदगी बता रहे हैं। रविवार रात भी नलडेंगा गांव के बाहरी हिस्से पर मार्ग से गुजर रहे कृष्ण सिखदार, सुनील शील, गोरंग सिखदार व लक्ष्मण ने दो शावकों के साथ तेंदुए को देखा तो हड़कंप मच गया था। पूर्व प्रधान शंकर राय ने बताया कि तेंदुए के साथ दो शावकों को गांव के बाहरी छोर पर गन्ने के खेत की ओर जाते देखा गया है, इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। गन्ने के खेत की ओर पगचिह्न भी मिले हैं। इससे उनके गन्ने के खेत में ही होने की संभावना जताई जा रही है।
00000
ग्रामीणों की सूचना के बाद मुआयना किया गया है। मौके पर तेंदुए के पगचिह्न तो मिले लेकिन शावकों के कोई पगचिह्न नहीं मिले हैं। फिलहाल एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। तेंदुए के साथ शावकों की मौजूदगी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। - गिरीश कुमार, डिप्टी रेंजर