फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amar ujala foundation to organise free health camp today

अमर उजाला फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग का रक्तदान शिविर आज

Thu, 14 Jun 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Thu, 14 Jun 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala foundation to organise free health camp today
डेमाे पिक
 आखिरकार महादान करने का वक्त आ ही गया। आओ हम सब मिलकर रक्तदान करें और मरीजों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दें। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर थैलीसीमिया, एप्लास्टीसीमिया, डेंगू समेत कई गंभीर रोगों से पीड़ित बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों की जिंदगी को नई रोशनी दें।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 14 जून को जिला अस्पताल स्थित राजकीय ब्लड बैंक में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियां बुधवार शाम को पूरी कर ली गई। रक्तदान शिविर को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को ब्लड बैंक में तैयारियां को जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को लगने वाले इस रक्तदान शिविर को लेकर रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। बुधवार को लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। वहीं तमाम लोगों ने देर शाम तक कार्यालय में दूरभाष के जरिए रक्तदान शिविर की जानकारी ली और रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की। शिविर का शुभारंभ बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे एसपी बालेंदु भूषण करेंगे। इस दौरान सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, एसीएमओ/जिला प्ररितरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी, राजकीय ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. महावीर सिंह समेत कई स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य व कई नागरिक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


भ्रांतियों को दरकिनार कर करें महादान
राजकीय ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. महावीर सिंह के मुताबिक रक्तदान न सिर्फ दूसरे की जान बचाता है, बल्कि इसका लाभ रक्तदाता की सेहत को भी मिलता है। रक्तदान करने से व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में लोगों को रक्तदान से जुड़ी अफवाहों को दरकिनार कर इस बेहद पुनीत कार्य को करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक में कई महादानी ऐसे हैं जो 20 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं। जरुरतमंदों के लिए ये महादानी अपने जरूरी कार्य छोड़कर भी आ खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कर सकते हैं रक्तदान
- 18 से 60 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति कर सकते हैं रक्तदान।
- हीमाग्लोबिन 12.5 ग्राम प्रतिशत से अधिक होना चाहिए।
- रक्तदाता का वजन 45 किलोग्राम हो।
-कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है।

रक्तदान से यह होते हैं फायदे
- दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।
- वजन कंट्रोलस्त्रत्त् ख्नकरने में फायदेमंद साबित होता है।
- नियमित अंतराल पर रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है।
- कोलेस्ट्राल को कम करता है।
- रक्तदान से नई कोशिकाओं का सृजन होता है।

रक्तदान शिविर सराहनीय प्रयास: सीएमओ

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय प्रयास है। आपके एक यूनिट रक्त से चार जिंदगियां बचाई जा सकती है। स्वस्थ लोग रक्तदान शिविर में अवश्य हिस्सा लें। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ

रक्तदान से हार्ट व किडनी रहती है सुरक्षित: सीएमएस

रक्तदान जीवनदान की श्रेणी में आता है। रक्तदान करने से ब्लडप्रेशर, हार्ट, किडनी से संबंधित बीमारियों से बचाव की संभावना रहती है। इससे नए आरबीसी, प्लेटलेट्स का फारमेशन भी तेज होता है।- डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, सीएमएस, जिला अस्पताल

भाईचारे का संदेश दे रही अमर उजाला मुहिम

समाज सेवा के क्षेत्र में रक्तदान सर्वोपरि है। अपने तन से निकली खून की बूंदों से किसी एक भी जान बनाई जा सकती है। अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम समाजसेवा के साथ- साथ भाईचारा कायम रखने का भी संदेश देती है।- एसपीएस संधू, प्रबंध निदेशक, पुष्प इंस्टीट्यूट


गंगा जमुनी तहजीब कायम रखती हैं ऐसी मुहिम

रक्तदान शिविर में लोग जात पात भूलकर रक्तदान करते हैं। अमर उजाला द्वारा चलाई मुहिम ही यहां की गंगा जमुनी तहजीब का कायम रखे हुए हैं। लोगों ने मुहिम से जुड़कर दूसरों की जिंदगी बचानी चाहिए।
- सतीश जायसवाल, समाजसेवी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed