{"_id":"5b0470b54f1c1bd4408b7184","slug":"141527017653-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाएं कार्यकर्ता
Updated Wed, 23 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के लिए 27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेकड़ा आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में बैठक कर टीम गठित की और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी।
आगामी 27 मई को खेकड़ा से होकर गुजर रहे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेकड़ा में पहुंच हाइवे का उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को खेकड़ा स्थित अर्वाचीन इंटर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बैठक में भाजपा जिला प्रभारी महेश अग्रवाल ने कहा कि सभी को मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाना है। सभी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाए। उन्होंने टीम गठित कर कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी सौंप सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने की। संचालन चेतन चंदेला ने किया। इसमें अशोक श्रीवास्तव, देवेंद्र सिरोही, अवधेश पंडित, मनोज धामा, सुशीला सिंघल, सचिन सिंघल, राकेश धामा, जुगमंदर दास जैन, राजेंद्र गुप्ता, मयंक सिंघल, कर्ण गोस्वामी, वीरेंद्र सिंह आदि रहे।