{"_id":"5aa982894f1c1bc1758b584d","slug":"141521058441-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएम इंटर कॉलेज के शिक्षकों को शीघ्र मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएम इंटर कॉलेज के शिक्षकों को शीघ्र मिलेगा वेतन
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत) एमएम इंटर कॉलेज के शिक्षकों का हड़ताल के समय का वेतन काटे जाने की शिकायत करने पर बुधवार को इलाहाबाद से वरिष्ठ कोषाधिकारी और माध्यमिक लेखाधिकारी डॉ. देवानंद राव कॉलेज में पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों जल्द ही काटा गया वेतन दिलाने का आश्वासन दिया।
25 सितंबर से पांच अक्तूबर 2017 तक स्थानीय एमएम इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में कार्य का बहिष्कार कर धरना दिया । शिक्षा विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर उन्होंने धरना समाप्त किया था। शिक्षकों का विभागीय अधिकारियों ने आंदोलन के समय का वेतन काट दिया। इससे शिक्षकों में विगत एक सप्ताह से आक्रोश है। कई बार वह प्रधानाचार्य पर भी वेतन रुकवाने का आरोप लगाकर उनसे नोक झोंक भी कर चुके हैं। शिक्षकों की शिकायत पर बुधवार को कॉलेज में शिक्षकों के बीच इलाहाबाद से वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं माध्यमिक लेखाधिकारी डॉ. देवानंद राव पहुंचे और शिक्षकों ने उनके समक्ष अपनी वेतन काटे जाने की समस्या रखी। उन्होंने शिक्षकों का वेतन काटे जाने की बात को गलत बताते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही उनका भुगतान कराया जाएगा। इस दौरान राजेश कुमार गौड़, दिनेश शर्मा, नीरज वत्स, श्रवण कुमार, अरुण शर्मा, सुधीर यादव, हरिप्रकाश शर्मा, हरिदत्त शर्मा आदि रहे।