फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया

पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया

Tue, 05 Mar 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार की शाम शहर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव पर मंथन कर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता और दीपक शर्मा के संचालन में हुई बैठक में राष्ट्रीय सचिव पश्चिम राणा गोस्वामी और लोकसभा प्रभारी मुकेश शर्मा को यहां की जिम्मेदारी सौंपने पर राहुल गांधी को बधाई दी। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता तंग आ चुकी है। अब कांग्रेस कार्यकर्ता ही भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगा। कांग्रेस हर वर्ग की पार्टी है। उन्होंने कहा भाजपा की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान हो चुका है। इस बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य पन्ना लाल शर्मा, सुनील वेदवान, संजय वर्मा सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। आगामी लोकसभा चुनाव पर भी मंथन किया। इसमें अनुशासन समिति के चेयरमैन घनश्याम शर्मा, योगेश सोती, अमित दीक्षित, पंडित नरेंद्र शर्मा, ब्रजमोहन, सचिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed