फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   140 applications were applied for, but the seed center received only seven lentil mini kits.

Pilibhit News: आवेदन 140, बीज केंद्र को मसूर की मिनी किट मिली सिर्फ सात

Mon, 20 Oct 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 20 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
140 applications were applied for, but the seed center received only seven lentil mini kits.
पीलीभीत। शहर में स्टेडियम मार्ग पर स्थित बीज केंद्र (मल्टी परपज सीड एंड टेक्नालॉजी डिसिमनेशन सेंटर) पर इस समय रोजाना किसानों की भीड़ जुट रही है। मसूर, चना, मटर की मिनी किट की आस में किसान बीज केंद्र की दौड़ लगाकर निराश हाे रहे हैं। इसकी वजह मिनी किट के आवेदन अधिक और उपलब्ध किट की संख्या कम बताई जा रही है। बीज केंद्र को मसूर की मिनी किट सिर्फ सात मिलीं, जबकि आवेदन 140 आए हैं।
विज्ञापन

बीज केंद्र्र प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मसूर की किट निशुल्क मिलती है। इसके लिए कुछ समय पहले ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। केंद्र से करीब 160 गांवों केे किसान जुड़े हैं। मसूर की किट के लिए 140 किसानों ने आवेदन किया। अब किसान किट की जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार कोे काफी संख्या में किसान बीज केंद्र पहुंचे थे। किट न मिलने से निराश हुए। मिनी किट में आठ किलो मसूूर होती है। इसी तरह मटर की किट के लिए भी आवेदन लिए गए थे। बीज केंद्र को सिर्फ 10 किट मिली हैं। आवेदन की संख्या अधिक है।
विज्ञापन


चने की सात किट के लिए 100 आवेदन
चने की मिनी किट उपलब्धता की स्थिति भी अधिक आवेदन और कम किट की है। इस किट के लिए करीब 100 किसानों ने आवेदन किया। शहर के बीज केंद्र को सिर्फ सात मिट ही मिली। अब किसान किट के लिए रोजाना
विज्ञापन
विज्ञापन

बीज केंद्र पहुंच रहे हैं। किट किसे और कब मिलेगी इसकी जानकारी जुटाकर मायूस लौट रहे हैं। हालांकि गेहूूं बीज की पर्याप्त उपलब्धता होने से किसानों को थाेड़ी राहत मिली हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed