{"_id":"699067db153d5318420d1cdd","slug":"14-year-old-boy-attempted-to-molested-four-year-old-girl-in-pilibhit-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पीलीभीत में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, 14 साल के किशोर ने की शर्मनाक करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पीलीभीत में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, 14 साल के किशोर ने की शर्मनाक करतूत
Sat, 14 Feb 2026 05:47 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Feb 2026 05:47 PM IST
सार
पीलीभीत से शर्मनाक मामला सामने आया है। 14 साल के किशोर ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र से चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घर में खेल रही बच्ची को वहां पहुंचा 14 वर्षीय किशोर अपने साथ ले गया। किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के रोने पर आरोपी भाग गया। पीड़ित के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी चार वर्षीय पुत्री 12 फरवरी को शाम करीब छह बजे घर में खेल रही थी। इस दौरान 14 वर्षीय किशोर वहां आ गया। आरोप है कि किशोर खेलने के बहाने उसकी मासूम बेटी को पड़ोस में ले गया, जहां उसने मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की। पुत्री के रोने की आवाज सुनकर जब परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: मैट्रिमोनियल साइट पर हुई दोस्ती, फिर युवती ने सपने दिखाकर युवक से ठग लिए 13 लाख रुपये
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी को किशोर सदन में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।