{"_id":"6a174d6441d462ed5f0298d1","slug":"136-lakh-people-surveyed-for-pradhan-mantri-gramin-awas-yojana-list-to-be-released-in-june-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-160555-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लिए 1.36 लाख लोगों का हुआ सर्वे, जून में आएगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लिए 1.36 लाख लोगों का हुआ सर्वे, जून में आएगी सूची
विज्ञापन
दो साल के इंतजार के बाद लोगों में जगी अपनी छत मिलने की उम्मीद, 31 हजार लोगों ने स्वयं ऑनलाइन किया सर्वे, ब्लॉक स्तर पर चस्पा की जाएगी सूची
पीलीभीत। करीब दो साल के इंतजार के बाद ग्रामीण क्षेत्र में कच्चे घरों में जीवनयापन करने वाले लोगों को अपनी छत मिलने की उम्मीद जगी है। 2024 नवंबर से 2025 मई तक प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत जिले में 1.36 लाख लोगों का सर्वे किया गया। इनके कच्चे मकानों की सर्वे रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। अगले माह जून में सूची जारी होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार की ओर से चयनित लाभार्थियों की सूची ब्लॉक स्तर पर चस्पा कराई जाएगी।
जिले में नवंबर 2024 से मई 2025 तक प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत, लोगोें को लाभ दिलाने के लिए सर्वे का कार्य कराया गया। इसमें 31 हजार लोगों ने योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं पोर्टल पर ऑनलाइन सर्वे किया। जिले में कुल 1.36 लाख लोगों का सर्वे 2025 मई में पूरा हुआ। सर्वे रिपोर्ट को प्रधान, सचिव, ब्लॉक खंड स्तर पर बारीकी से जांचा गया। अब अगले माह केंद्र सरकार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सॉफ्वेयर के माध्यम से विकास खंड पर संचालित पोर्टल पर इसकी सूची भेजी जाएगी। जिसको विकास खंड व ग्राम पंचायत कार्यालयों में चस्पा किया जाएगा। लाभार्थियों के खाते में दो बार में 1.20 लाख की राशि दो बार में भेजी जाएगी।
पीडी डीआरडीए पवन कुमार सिंह ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में सूची प्रकाशित होने की संभावना है। लंबे समय से अटके लाभार्थियों के मकान इस साल बनने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
--
सात ब्लॉक स्तर पर हुआ 17-18 हजार मकानों का सर्वे
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत जिले में अमरिया, मरौरी, ललौरीखेड़ा, बरखेड़ा, बिलसंडा, बीसलपुर, पूरनपुर के ब्लॉक पर प्रति ब्लॉक 17-18 हजार मकानों का सर्वे किया गया।