{"_id":"5c8bd499bdec22144424723a","slug":"131552667801-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के अनुसार सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के अनुसार सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
सड़क के नव निर्माण में खेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेवा वैश्य/पीलीभीत। जिले की जर्जर सड़कों के सुधार के लिए प्रयास तो जारी है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते मानक को ताख पर रख बजट ठिकाने लगाने का खेल चल रहा है। इसी के तहत परेवा वैश्य क्षेत्र के अंतर्गत रिछा से करगैना गांव की सीमा तक करीब 12 किमी लंबी सड़क का नव निर्माण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से नवंबर माह में टेंडर आमंत्रित कर कार्य शुरू करवा दिए गए, लेकिन शुरूआत में ही कार्य में घपलेबाजी का आरोप लगना शुरू हो गए हैं। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा है।
शासन ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए करोड़ों रुपये का बजट आवंटित किया हैं। जिले में भी सड़कों के सुधार के लिए कई करोड़ रूपये का बजट दिया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर आमंत्रित कर कार्य शुरू करवा दिए गए। हालांकि जिम्मेदारों की लापरवाही ही समझी जाए कि कुछ मार्गों पर निर्माण कार्य होते ही मार्ग उधड़ने लगा। इधर परेवा वैश्य क्षेत्र के अंतर्गत रिछा से डांग, अमखेडा होते हुए करगैना गांव की सीमा तक सड़क निर्माण के लिए 65 लाख रुपये को मंजूरी मिली। विभाग द्वारा 12 किमी लंबाई की सड़क का निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित कर कार्य सौंप दिए गए। ठेकेदार की ओर से कार्य भी शुरू कर दिया गया। तीन माह के अंदर आठ किमी सड़क का कार्य भी पूरा कर लिया गया। लेकिन मानक के अनुरूप कार्य न होने से सड़क पर मजबूती दिखाई नहीं दे रही है। ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप कार्य करने के ठेकेदार की कंपनी से अपील की, लेकिन कोई सुधार नहीं हो सका। शुक्रवार को क्षेत्र के अकरम अल्वी, अजय मौर्या, संजले अंसारी, पीतम राम, मुकेश कुमार समेत एक दर्जन ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को पत्र भेज कार्य की गुणवत्ता सुधारने की मांग की है।
सड़क का निर्माण कार्य मानक के अनुसार ही कराया जा रहा है। अगर कार्य में गड़बड़ी की कही शिकायत आ रही है तो उसको स्वयं देखकर कार्य को मानक के अनुसार कराया जाएगा। - अनिल कुमार राणा, मुख्य अधिशासी अभियंता