{"_id":"5b6dde6e4f1c1b9d3e8b648b","slug":"131533927022-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगरानी टीम ने मौजूद रहकर पूरा कराया खेत पर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगरानी टीम ने मौजूद रहकर पूरा कराया खेत पर काम
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 पीबीटीपी 32
बाघ के पगचिह्न मिलने पर सहमे मजदूर
निगरानी टीम ने मौजूद रहकर पूरा कराया खेत पर काम
अमरिया क्षेत्र के पैरी फार्म का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया/पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के गांव सूरजपुर में एक बार फिर पैरी फार्म पर बाघ के पगचिह्न मिलने पर दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अपनी देखरेख में खेत का काम पूरा कराया। साथ ही ट्रैक्टर पर सवार होकर गश्त की, लेकिन बाघ कहीं दिखाई नहीं दिया। इस पर टीम ग्रामीणों को अलर्ट कर वापस आ गई।
फार्म हाउस मालिक परमवीर सिंह पैरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनके खेत पर खाद डालने का काम किया जाना था। इसके लिए मजदूर खेत पर गए थे। खेत पर पहुंचते ही मजदूरों ने वहां पर बाघ के पगचिह्न देखे। जिससे उनके पसीने छूट गए। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। कुछ ही देर में निगरानी टीम के वन दरोगा अवनेश गंगवार, मुशताक अहमद, चेतन कुमार, टीकाराम, राजेंद्र सैनी मौके पर पहुंच गए। बाघ के पगचिह्न ट्रेस करने के बाद टीम ने मौके पर मौजूद रहकर खेत में खाद डलवाई। जिसके बाद पैरी फार्म व अन्य बाघ प्रभावित क्षेत्र शुक्ला फार्म, गजरौला फार्म, बरा मझलिया में जाली से बंद ट्रैक्टर पर सवार होकर सर्च आपरेशन चलाया। निगरानी टीम के प्रभारी अवनेश गंगवार ने बताया कि पगचिह्न कई जगह मिले हैं, लेकिन बाघ टीम को नहीं दिखा। ग्रामीणों को खेतों पर अकेले न जाने की सलाह दी गई है। साथ ही बाघ से बचाव के तरीके बताए गए हैं।