फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ऑफ लाइन बनाकर फसल व खुद को वन्यजीवों से सुरक्षित करने में जुटे किसान

ऑफ लाइन बनाकर फसल व खुद को वन्यजीवों से सुरक्षित करने में जुटे किसान

Sat, 11 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ऑफ लाइन बनाकर फसल व खुद को वन्यजीवों से सुरक्षित करने में जुटे किसान
10 पीबीटीपी 30
विज्ञापन



सुरक्षा पंक्ति बनाकर फसल और खुद को सुरक्षित करने में जुटे किसान
जंगल से सटे खेतों में फसल को बर्बाद करते हैं वन्यजीव, बाघ भी करते हैं हमला
माधोटांडा। टाइगर रिजर्व से सटे खेतों में खड़ी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए किसानों ने खुद व्यवस्था की है ताकि फसलों को बर्बाद कर रहे वन्यजीवों और वन्यजीवों का पीछा करने वाले बाघों के हमले से बचा जा सके। इसके लिए किसानों ने अपने खेतों के चारों ओर चार फुट चौड़ाई की ऑफ लाइन डालनी शुरू कर दी है। किसानों ने हर दस मीटर फसल के बाद चार फुट जगह ऐसी छोड़ दी है जो खेत के आरपार जाए। इस जगह फसल नहीं बोई जाएगी, बल्कि किनारे का गन्ना भी बांध दिया जाएगा। इससे गन्ने जैसी घनी फसल में निगरानी करना आसान हो जाएगा। वन्यजीवों को फसल में छुपना मुश्किल होगा तो बाघ के हमले से भी बचाव हो जाएगा।

टाइगर रिजर्व केे जंगल से बाहर निकल रहे वन्यजीव सीमा से सटे क्षेत्रों में लगी गन्ने की फसल में आकर उसको बर्बाद कर रहे हैं। गन्ने की बढ़ती फसल से वन्यजीवों के हमले का भी खतरा बना रहता है। मौसम में बदलाव के चलते वन्यजीव जंगल से बाहर निकलकर आबादी की ओर रुख कर रहे है। इससे हमले होने का भी डर बना रहता है। खास बात यह है कि गन्ने की फसल काफी बड़ी हो गई है और उसमें मिठास भी आने लगी है। इसके चलते भारी संख्या में जंगली सुअर बाहर निकलकर फसल को उजाड़ रहे हैं। किसानों को इस बात का डर सताने लगा है कि जंगली सुअरों का पीछे करते हुए बाघ भी न आने लगे। बाघ के हमला व फसल को बचाने के लिए किसानों ने खेत के चारों ओर ऑफ लाइन बनाकर फसल व खुद को सुरक्षित करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed