{"_id":"5accb7b44f1c1b823d8b4571","slug":"131523365812-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शिक्षकों को पंजीकृत बच्चों की रोज देनी होगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शिक्षकों को पंजीकृत बच्चों की रोज देनी होगी जानकारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Tue, 10 Apr 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
girls
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने वाले बच्चों की जानकारी अब शिक्षकों को प्रतिदिन विभाग के अफसरों को देनी होगी। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने इसको लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। यह दीगर बात यह है कि इन स्कूलों में बिना किताब ही पढ़ाई हो रही है। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन हो, इसको लेकर शासन काफी गंभीर है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी स्कूल चलो अभियान की रोजाना समीक्षा की जानी है। ऐसे में बच्चों का पंजीकरण कराने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। जागरूकता रैलियां निकालकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
इधर शिक्षा निदेशक बेसिक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने बीएसए को पत्र भेजकर परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन हो, इसको लेकर नवप्रवेशित बच्चों व पूर्व से अध्ययनरत बच्चों की सूचना प्रतिदिन उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए हैं। शासनादेश के अनुसार शिक्षकों ने रोजाना कितने बच्चों का पंजीकरण कराया, इसके बारे में विभाग को अपडेट करना होगा। यह डेटा विभाग के ऑनलाईन पोर्टल पर रोजाना अपलोड किया जाएगा। जिससे उच्चाधिकारियों के अलावा शासन भी इस पर नजर रख सके। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। विद्यालयों में कितने बच्चों के नामांकन हुए हैं, इसकी जानकारी विभाग के जिला कार्यालय पर रोजाना देंगे। प्रतिदिन का डेटा अपलोड करने की व्यवस्था जिला कार्यालय पर की गई है।
विज्ञापन