{"_id":"5a775da84f1c1b4d588b6cdf","slug":"131517772200-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में भक्ताम्बर विधान आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में भक्ताम्बर विधान आयोजित
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में भक्तांबर विधान आयोजित
खेकड़ा(बागपत)। नगर में बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एंकलेव स्थित श्री धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में रविवार को सुबह सात बजे गर्णिनी आर्यिका एक सौ पांच सरस्वती माता जी के सानिध्य में भक्ताम्बर विधान का आयोजन किया । विधान में सर्वप्रथम माता जी के सानिध्य में श्री जी की पूजा अर्चना की । महिला जैन मिलन खेकड़ा, पार्श्वनाथ महिला मंडल दिल्ली और खेकड़ा निवासी महिला और पुरुष भक्तों ने विधान में भाग लेकर पूजा अर्चना कर 48 अर्घ्य चढ़ाए। भक्त सरस्वती माता जी जयजयकार कर भजनों की धुन पर झूमे। विधान के समापन पर भक्तों ने पार्श्व नाथ भगवान और पद्मावती माता जी की आरती कर धर्म लाभ उठाया। इसमें विधान के आयोजक डॉ. आलोक कुमार जैन, सपना जैन, रीना जैन, सीमा जैन, सुषमा जैन, वीना जैन, पूनम जैन, मालती जैन, नीलम जैन, पूजा जैन, जनेश्वर दयाल जैन आदि रहे।