फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा की बैठक का आयोजन।

भाजपा की बैठक का आयोजन।

Sat, 17 Mar 2018 11:11 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की बैठक का आयोजन।
परीक्षितगढ़। नगर के द्वारिका में भाजपा जनता पार्टी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं भाजपा सरकार की उपलब्धि लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा नेता लोकेश प्रजापति ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार चहुंमुखी विकास कर रही है। भाजपा सरकार में बदमाश, गुंडे एवं असामाजिक तत्व जेल में पहुंच चुके हैं। भाजपा सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ महिलाओं का सम्मान कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान किया जाएगा और उनकी उपेक्षा नहीं की जाएगी। भाजपा नेता सोनू त्यागी ने 17 मार्च से 30 अप्रैल तक कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी लोकेश प्रजापति और संचालन चन्द्रबौस सैनी ने किया। इस मौके पर अशोक पोसवाल, धर्मवीर सिंह, रामगोपाल त्यागी, छिद्दा सिंह, रोबिन गुर्जर, बलराज गुर्जर, विक्की त्यागी, वसीयत अली, प्रमोद शर्मा, प्रवीण, विनोद शर्मा, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विटामिन एवं पौषण तत्वों की कमी से जूझ रहे मवेशी
परीक्षितगढ़। पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन ग्राम चितवाना शेरपुर विकास खंड परीक्षितगढ़ में किया गया।
शिविर मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद भारतेंदू सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि विधायक दिनेश खटीक द्वारा गो पूजन करके किया गया। डा.ॅ एससी गुप्ता संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग लखनऊ, डॉ. एसके श्रीवास्तव, अपर निदेशक पशुपालक विभाग मेरठ मंडल मेरठ एवं डा. एके सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मेरठ की अगुवाई में आर्यका अखौरी मुख्य विकास अधिकारी मेरठ की अध्यक्षता में फीता काटकर किया गया। मेले में नगर पंचायत अध्यक्ष अमित मोहन टीपू एवं ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, डॉ. प्रशांत सत्य, डॉ. प्रमोद कुमार उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूदेव सिंह, डॉ. उज्मा, डॉ. मनीषा चौधरी, डॉ. साक्षी चौहान, डॉ. स्नेहल निर्वाण एवं विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी व वैटनरी फार्मास्सिट भी उपलब्ध रहीं। पशुपालन के माध्यम से सरकार की मंशानुसार पशु पालकों, कृषकों की आय दुगनी करने के विषय पशुपालकों को सुझाव दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके सिहं द्वारा पशुओं में नस्ल सुधार उन्नत पशुपालन हेतु जागरूक करने के लिए विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पशुओं की उत्पादकता ने वृद्धि लाने व हरे चारे का प्रयोग समय-समय पर संक्रामक रोगों से बचाव हेतु टीकाकरण कराने का परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर मेंले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि एवं पशुपालन विभाग का विशेष महत्व है। सकल घरेलू कृषि उत्पादन में पशुपालन विभाग नौ प्रतिशत योगदान है। जिसमें दूध ऐसा उत्पादन है। जिसका योगदान सर्वाधिक है। भारत विश्व में कुल संख्या का 15 प्रतिशत गाय एवं 55 प्रतिशत भैंस हैं। देश के कुल दुग्ध उत्पादन 59 प्रतिशत भैंस से एव 43 प्रतिशत गायों से दुग्ध उत्पादन प्राप्त होता है। अर्थव्यवस्था में पशुपालन विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि एवं पशुपालकों पर निर्भर करती है। देश के अधिकतर पशुधन, आर्थिक रूप से निर्बल वर्ग के पास है। जनपद मेरठ में लगभग 8 लाख गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशु हैं। छोटे भूमिहीन व सीमांत किसानों के पास फसल उगाने एवं बडे़ पशुपालनों के अवसर सीमित है। जैसे भेड़, बकरियां डेयरी व्यवसाय, सूकर पालन, मुर्गीपालन रोजी-रोटी का साधन एवं गरीबी से निपटने का आधार है।
प्रदेश सरकार द्वारा जनपदों में डेयरी एवं कुक्कुट पालन की इकाई स्थापित करने की योजना संचालित है। बैंक ऋण पर ब्याज मुक्त योजना है। आज हमारे जनपद में 12 कामधेनु 30 मिनी एवं 47 माइक्रो कामधेनु डेरी संचालित है। जिससे जनपद में लगभग 22500 लीटर दुग्ध हा उत्पादन प्रतिदिन में हो रही है। वहीं, 13 इकाई 30 हजार पक्षियों के कुक्कुट पालन की संचालित है। जिनमें लगभग 250000 अंडा उत्पादन प्रतिदिन हो रहा है।
डॉ. मैत्रे, डॉ. आरके सिंह वैटनरी कॉलेज मेरठ, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह, डॉ. केके नागर ने किसान पशुपालकों को पशु प्रजनन एवं पशुओं को समय से गर्भित कराने व डेयरी उद्योग, किसानों की आय को दोगुना करने के उपाय बताये गए। शिविर में पशुओं के परीक्षण के दौरान पशुओं में विटामिन व पोषक तत्व की कमी पशुओ में पाई गई। जिसकी वजह से बांझपन की समस्या एवं दुग्ध उत्पादकता की समस्या है।
वहीं, मेले में सांसद कुंवर भारतेन्द्र सिंह, विधायक दिनेश खटीक, मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी ने कामधेनु लाभार्थी कपिल शर्मा पांचली, भानू प्रताप सिंह कुशावली, कपिल कुमार मुनसबगढ़, अशोक कुमार चितवाना शेरपुर, विक्रम सिंह खेड़ी, अर्जुन गौतम आसिफाबाद एवं कुक्कुट विकास योजना अन्तर्गत विनय कुराली, सौरभ कंसल, सौरभ चौधरी और जनपद हापुड़, बुलदंशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद,बागपत से आए कामधेनु, कुक्कुट इकाइयों के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पशु चिकित्सा शिविर में 4101 विभिन्न प्रकार के पशु गाय, भैंस, भेड़, बकरी, घोडे़ एवं कुत्तों का परीक्षण संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी करके टीकाकरण किया गया। वहीं, शिविर में विशेष रूप से अल्ट्रासाउंड मशीन द्वारा 260 पशुओं की जांच की गई। जिसमें सूक्ष्म बीमारी बांझपन के कारणों का पता किया गया। डॉ. जयप्रकाश, डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. हयात वारिस सैफी, डॉ. केके गुप्ता, डॉ. केके राणा, डॉ. बीपीएस यादव, डॉ. राजेन्द्र सिंह, डॉ. कमल सिंह, डॉ. देवेन्द्र सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. वीरेन्द्र सिंह, डॉ. अरुण कुमार का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्ण कुमार नागर ने किया। इस मौके पर सचिन त्यागी, विक्की त्यागी, मनोज शर्मा, डॉ. सुशील चौधरी, जितेन्द्र नागर, चन्द्रबौस सैनी आदि मौजूद रहे।


सपाइयों ने जीत पर खुशी मनाई
बहसूमा। प्रदेश में लोकसभा की दो सीटोँ के लिए हुए उपचुनाव में सपा की जीत पर जश्न का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को कस्बा स्थित वकीला बेगम के आवास पर पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि को सपा बसपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशियां मर्नाइं। पूर्व विधायक ने सपा-बसपा गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को उसकी हकीकत दिखा देगी। भाजपा केवल जुमलों की राजनीति करती है। भाजपा की कथनी व करनी को अब जनता समझ चुकी है। उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं से जिताने का आह्वान किया है। इस मौके पर उनके साथ बाबूराम कश्यप, संजीव यादव, इरफान, अनीस हलवाई, निर्मित यादव, खलील सलमानी, विपिन चाहल, फैयाज, हेम सिंह गुर्जर, राजीव पूनिया व सतेंद्र गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed