फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वेतन को लेकर शिक्षक नेताओं व सीटीओ के बीच नोकझोंक, गाली गलौज का आरोप

वेतन को लेकर शिक्षक नेताओं व सीटीओ के बीच नोकझोंक, गाली गलौज का आरोप

Sat, 10 Jun 2017 06:23 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
वेतन को लेकर शिक्षक नेताओं व सीटीओ के बीच नोकझोंक, गाली गलौज का आरोप
पीलीभीत। दो महीने के बकाया वेतन भुगतान को लेकर शनिवार को कोषागार पहुंचे शिक्षक नेताओं और मुख्य कोषाधिकारी के बीच जमकर नोकझोंक हुई। वहां पहुंचे एसडीएम कलीनगर के सामने दोनों पक्षों के बीच झड़प होती रही। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया। गुस्साए कर्मियों ने शिक्षक नेताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कोषागार में ताले लगा दिए और नारेबाजी हर हड़ताल शुरू कर दी। इधर, शिक्षक नेताओं ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर कोषाधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को अभी तक अप्रैल व मई का वेतन नहीं मिला है। शनिवार सुबह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उमेश गंगवार, कोषाध्यक्ष पवन सिन्हा, ब्लाक मंत्री चंद्रमोहन आदि मुख्य कोषाधिकारी महामिलिंद लाल से मिलने कोषागार गए। शिक्षकों ने वेतन न मिलने पर मुख्य कोषाधिकारी से नाराजगी जताई। इस बीच दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे, जिससे नोकझोंक शुरू हो गई। इससे हंगामा शुरू हो गया। एडीएम को इसका पता लगा तो उन्होंने एसडीएम कलीनगर सूरज यादव मौके पर जाकर दोनों पक्षों से वार्ता करने के निर्देश दिए। मगर एसडीएम के सामने ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर अभद्रता करने व गाली गलौज करने का आरोप लगने लगे। गुस्साए कोषाधिकारी ने शिक्षक नेताओं पर गाली गलौज करने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। हालांकि एसडीएम ने मामले को शांत कराते हुए जल्द ही समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

00
गुस्साएं कर्मियों ने कोषागार में ताला लगाकर शुरू की हड़ताल
शिक्षकों के हंगामे पर गुस्साए कोषागार कर्मियों ने शिक्षक नेताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर कार्यालय में ताले डाल दिए और हड़ताल शुरू कर दी। कोषागार के बरामद में धरने पर बैठके कर्मचारियों ने शिक्षक नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताली कर्मचारियों ने कार्रवाई न होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। इनमें में ओपी शर्मा, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, त्रिलोकीनाथ, सुधीर जिंदल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
शिक्षक नेताओं एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी
प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारी कोषागार से निकलने के बाद जाकर एएसपी से मिले और कोषाधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर दी। उन्होंने कहा कि जिले के छह हजार शिक्षकों को अप्रैल व मई का वेतन नहीं मिला है। इसी को लेकर संघ के पदाधिकारी कोषाधिकारी से मिलने गए थे। आरोप है कि शिक्षकों का वेतन बैंक खाते में न पहुंचने का कारण पूछने पर कोषाधिकारी भड़के उठे और गालियां देने लगे। उन्होंने कहा कि कोषाधिकारी द्वारा किसी पदाधिकारी के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो 12 मई को जिले के शिक्षक बीएसए कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। इनमें जिलाध्यक्ष दयाशंकर, मंत्री उमेश गंगवार, पवन सिन्हा, चंद्रमोहन गंगवार, प्रफुल्ल दीक्षित, आसिफ अंसारी, आशीष अवस्थी, ब्रिजेश कुमार, उमेश मिश्रा आदि शामिल रहे।


वर्जन:
शिक्षक नेताओं द्वारा की गई अभद्रता के मामले से डीएम को अवगत कराते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की अनुमति मांगी है। साथ ही बीएसए को पत्र भेजकर इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। - महामिलिंद लाल, मुख्य कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed