फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   13.8 million to the budget for the benefit of

1.38 करोड़ के लाभ का बजट पास

Sun, 06 Nov 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 06 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
13.8 million to the budget for the benefit of
1.38 करोड़ के लाभ का बजट पास - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक (एजीएम) में गन्ना कृषकों  के हितों से संबंधित 16 प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में 1,38,42,000 रुपये के शुद्ध लाभ का बजट पास किया गया। 
विज्ञापन

समिति परिसर में हुई बैठक में सर्व प्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। बैठक की अध्यक्षता संचालक मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल यादव ने और संचालन समिति सचिव जितेंद्र कु मार ने किया। बैठक में कुछ मुद्दों को लेकर हंगामा भी हुआ, जिससे बैठक की कार्रवाई कुछ देर के लिए स्थगित हो गई थी। सचिव ने हस्तक्षेप कर कार्रवाई पुन: शुरू कराई। 
विज्ञापन

बैठक में ये प्रस्ताव हुए पास
बजाज हिंदुस्तान की बरखेड़ा, मकसूदापुर चीनी मिलों का नया पेराई सत्र आठ नबंबर से शुरू कराने, सभी क्रय केंद्रों पर समिति का एक एक कर्मचारी तैनात कराने, केंद्रों पर मानक के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने, घटतौली न होने देने, डीसीओ, डिप्टी सीसी को दिए जाने वाला अनुदान कम करने, खांडेपुर, रजपुरी नवादा में खाद गोदाम बनवाने, जर्जर बरखेड़ा खाद गोदाम की मरम्मत कराने, चीनी मिलों में पड़ी अनपेड धनराशि समिति में मंगाने, समिति में मानक के अनुरूप स्टाफ तैनात कराने, किसानों को सही समय पर गन्ने की पर्चियां और गन्ने का भुगतान कराने, गन्ने का मूल्य चार सौ प्रति क्विंटल कराए जाने, गांव कनपरा में नया गन्ना क्रय केंद्र खुलवाने, समिति के कंप्यूटर रूम में आपरेटर बढ़ाने, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा पर गन्ने का साप्ताहिक भुगतान कराए जाने का दबाब बनाने, सड़कों, पुलियों के लिए गन्ना मूल्य भुगतान में कोई कटौती न कराए जाने, नेत्र शिविरों के लिए सभी किसानों से पांच पांच रूपये की कटौती कराने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह बजट हुआ पास
अनुमानित आय तीन करोड़ बासठ लाख चौरानबे हजार, अनुमानित व्यय दो करोड़ चौबीस लाख बावन हजार। शुद्ध  लाभ एक करोड़ अड़तीस लाख बयालीस हजार। 
बैठक में इन मुद्दों को लेकर हुआ हंगामा
बरखेड़ा चीनी मिल द्वारा पिछले वर्ष का पूरा गन्ना मूल्य भुगतान न किए जाने, डीसीओ, डिप्टी सीसीओ को दिए जाने वाला अंशदान कम न किए जाने, बरखेडा की जर्जर गोदाम की मरम्मत न किए जाने, पिछली बैठक की कार्रवाई और प्रस्तावों के क्रियान्वयन की फोटो प्रतियां डेलीगेट को न दिए जाने।

बैठक में इन लोगों ने व्यक्त किए विचार
राजू शर्मा, महिपाल गंगवार, राजेश शर्मा, रूद्रपाल सिंह, भगवान सिंह, रामप्रकाश मिश्रा, सर्वेश गंगवार। 
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद-
बीसलपुर के एससीडीआई धर्मेंद्र कुमार, बरखेड़ा के एससीडीआई आरके सिंह, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा के प्रबंधक (गन्ना) ललित तोमर और द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर के गन्ना प्रबंधक प्रवीन सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed