{"_id":"64c94f8ea34984a6ad0b2334","slug":"125-students-suffering-from-eye-flu-were-not-given-admission-in-the-college-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2019-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आई फ्लू पीड़ित 125 विद्यार्थियों को नहीं दिया कॉलेज में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आई फ्लू पीड़ित 125 विद्यार्थियों को नहीं दिया कॉलेज में प्रवेश
Wed, 02 Aug 2023 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आईफ्लू से पीड़ित 125 विद्यार्थियों को मंगलवार को कॉलेज में प्रवेश नहीं करने दिया गया। प्रबंधन ने उन्हें गेट से ही लौटा दिया।
नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में आई फ्लू फैला हुआ है। सरकारी और निजी नेत्र चिकित्सालयों में रोजाना बड़ी संख्या में आई फ्लू पीड़ित पहुंच रहे हैं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी भी इसकी चपेट में हैं। विभिन्न कक्षाओं के करीब 125 विद्यार्थी आई फ्लू की चपेट में हैं। मंगलवार को जब ये विद्यार्थी काला चश्मा लगाकर कॉलेज पहुंचे तो प्रबंधन ने उन्हें गेट से घर वापस भेज दिया। उप प्रधानाचार्य जनार्दन मिश्रा ने बताया कि कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर यह संदेश डाल दिया गया है कि आई फ्लू पीड़ित कोई भी विद्यार्थी ठीक न होने तक विद्यालय न आए।