फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बोर्ड परीक्षा: 47950 परीक्षार्थियों पर नजर रखेंगे 2692 कक्ष निरीक्षक

बोर्ड परीक्षा: 47950 परीक्षार्थियों पर नजर रखेंगे 2692 कक्ष निरीक्षक

Sun, 03 Feb 2019 12:24 AM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा: 47950 परीक्षार्थियों पर नजर रखेंगे 2692 कक्ष निरीक्षक
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू हो रही हैं। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर से लैस किया गया है। इस बार दूरस्थ क्षेत्रों के 18 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित करते हुए इन पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने में चार दिन शेष बचे हैं। जिले में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 27,109 जबकि इंटर के 20,841 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी 2692 कक्ष निरीक्षकों को सौंपी गई है। शासन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्र के मुख्यद्वार समेत सभी प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो-दो सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए गए हैं। विभाग का दावा है कि परीक्षा केंद्रों पर अन्य सभी व्यवस्था भी पूरी कर ली गई हैं। इधर जिला प्रशासन द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले को 11 सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर अपनी निगरानी में प्रश्नपत्र खुलवाएंगे और परीक्षा समाप्ति पर कॉपियों को सील कराएंगे। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। डीआईओएस के मुताबिक सभी 18 संवेदशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन

एडीएम ने बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर दिए दिशा निर्देश
पीलीभीत। एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र ने गांधी सभागार में शनिवार को बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। कहा कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने में सभी केंद्र व्यवस्थापक सहयोग करें। यदि कहीं कोई लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान पुलिस व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीआईओएस संतप्रकाश ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए। प्रश्नपत्र का लिफाफा खोलने के दौरान दिए गए निर्देशों का भलीभांति पालन करें। इस मौके पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल समेत सभी सेक्टर एवं स्टेेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ आपस में डिस्कस भी करें स्टूडेंट
परीक्षा की तैयारी में चंद दिन ही शेष बचे हैं। अच्छे मार्क्स मिलें, इसको लेकर परीक्षार्थी रात दिन पढ़ाई में जुटे हैं। इस दौरान विशेष सावधानियां भी बरतनी जरूरी हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य बबिता रानी का कहना है कि स्टूडेंट पढ़ाई के साथ सहपाठियों से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर डिस्कस जरूर करें। इससे कमियां तो दूर होगी ही, साथ ही जिन बातों से अनभिज्ञ है उसकी भी जानकारी हासिल की जा सकती है। दिनचर्या में ज्यादा बदलाव लाने का प्रयास न करें। इससे परीक्षा की तैयारी बाधित हो सकती है।
फैक्ट फाइल-
जिले में कुल परीक्षा केंद्र-73
संवेदनशील परीक्षा केंद्र-18
कक्ष निरीक्षक-2692
हाईस्कूल परीक्षार्थी-27109
इंटरमीडिएट परीक्षार्थी-20,841
सेक्टर मजिस्ट्रेट-11
स्टेटिक मजिस्ट्रेट-73
सचल दल-04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed