फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शिकायतें सौ से अधिक, समाधान सिर्फ 13 का

शिकायतें सौ से अधिक, समाधान सिर्फ 13 का

Tue, 01 Jan 2019 06:54 PM IST
saba zaidi zaidi saba
Updated Tue, 01 Jan 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
शिकायतें सौ से अधिक, समाधान सिर्फ 13 का
समाधान दिवस में ज्यादातर फरियादियों का आश्वासन दे अधिकारी कर रहे इतिश्री
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले की पांच तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अलग-अलग गांवों से 107 शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे। हालांकि सुबह दस से दोपहर दो बजे तक चले समाधान दिवस में मात्र 13 शिकायकर्ताओं का ही समाधान किया जा सका। शेष शिकायतकर्ताओं को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर विदा कर दिया गया।

अमरिया में डीएम अखिलेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत, चिकित्सा आदि विभागों से संबंधित कुल 25 शिकायतें पहुंची। इनमें महज दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण कराया जा सका। इस दौरान एसपी बालेंदु भूषण सिंह, सीडीओ राजीव बनकटा, सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल, एसडीएम आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में एसडीएम सदर सौरभ दुबे की अध्यक्षता में समाधान दिवस में 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें महज दो शिकायतों का निस्तारण कराया जा सका। बीसलपुर में एसडीएम वंदना त्रिवेदी आदि के समक्ष 43 फरियादी प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचे। इनमें पांच का निस्तारण करा दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार राकेश मौर्या, भाजपा विधायक रामसरन वर्मा आदि मौजूद रहे। पूरनपुर में एसडीएम जेपी चौहान की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 16 फरियादियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखी। जिसमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर सीओ कमल सिंह, तहसीलदार आशुतोष कुमार, खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेेय आदि मौजूद रहे। कलीनगर तहसील में एसडीएम चंद्रभान आदि के समक्ष पहुंची 11 शिकायतों में महज एक शिकायत का निस्तारण कर अफसरों ने शेष शिकायतकर्ताओं को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर विदा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed