फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विद्यालय में जलभराव, दीवार फांदकर बच्चे पहुंचे विद्यालय

विद्यालय में जलभराव, दीवार फांदकर बच्चे पहुंचे विद्यालय

Wed, 29 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय में जलभराव, दीवार फांदकर बच्चे पहुंचे विद्यालय
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के चलते क्षेत्र के ग्राम नया सुभानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के प्रांगण में व्याप्त मात्रा में जलभराव हो गया। इसके चलते विद्यालय में पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों को जान जोखिम में डालकर विद्यालय की दीवार फांदकर विद्यालय में आना पड़ा। बच्चों को दीवार फांदकर अंदर जाते देखकर कुछ अभिभावक भी वहां पहुंचे। अभिभावकों ने विद्यालय के बाहर शिक्षा विभाग के खिलाफ हंगामा किया। अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक और स्कूल पहुंचे ग्राम प्रधान को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने विद्यालय को आधुनिक विद्यालय का दर्जा दिया। इसके बाद शिक्षकों के कहने पर उन्होंने अपने बच्चों को निजी स्कूल से निकालकर यहाँ पर दाखिला करवाया था। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने की मांग की।

मांग पूरी न होने पर अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल न भेजने की चेतावनी दी। हंगामा करने वालों में दयाराम, सतीश, नीटू, श्रीओम, रवि, विनोद, आरिफ, कृष्ण, दिनेश, विकास आदि रहे। प्रधानाध्यापक ने कहा विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर जल्द ही समस्या का निदान कराया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed