फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लोस चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता - डॉ. आजाद

लोस चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता - डॉ. आजाद

Thu, 02 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता - डॉ. आजाद
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

भारतीय नौजवान इंकलाब पाटी की बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कार्य करने और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का जनता को बताने पर बल दिया।

बुधवार को खेकड़ा में दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित भारतीय नौजवान इंकलाब पाटी के कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं बैठक हुई। इसमें पार्टी के संस्थापक डॉ. आजाद खेम सिंह ने कहा कि लोक सभा चुनाव नजदीक है। सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटे और पार्टी को चुनाव में विजयी बनाए। पार्टी देश हित एवं जनहित के लिए कार्य कर रही है। जल्द ही पोल खोल अभियान शुरू कर जनता को जागरूक करना है। उन्होंने कहा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करें। साथ ही युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को दूर भगाना होगा। तभी देश तरक्की कर सकेगा। उन्होंने दुकानों पर बिकने वाली नशीली वस्तुओं पर भी अधिकारियों से रोक लगवाने की मांग की। इस की अध्यक्षता डॉ. आजाद खेम सिंह फौजदार ने की। संचालन अनिल कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी, अनूप कुमार, संगठन सचिव राजेश्वर त्यागी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सतबीर गिरि, प्रचार सचिव ओमप्रकाश तेवतिया, ओमप्रकाश धामा, तेजपाल सिंह, दीपक, नौशाद, कमल गोस्वामी, प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed