{"_id":"5a47e5d44f1c1b001c8bbc06","slug":"121514661332-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना गुरूकुल विद्यापीठ में वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना गुरूकुल विद्यापीठ में वार्षिकोत्सव
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में स्थित गुरुकुल विद्यापीठ में शनिवार की शाम करीब चार बजे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया । इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ संजीव सुमन ने किया। इसमें सर्वप्रथम बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया। बच्चों ने ओ हसीना जुल्फों वाली गाने पर नृत्य कर धूम मचा दी। साथ ही पंजाबी गाने पर भंगड़ा व गिदा में बालिकाओं ने शानदार नृत्य किया। समाज का संदेश देती लघु नाटिका प्रस्तुत की। देश के वीर जवानों के नाम देश भक्ति गीत ने माहौल को भावुक बना दिया। गजल, कव्वाली आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन बारी बारी से सीनियर कक्षा के बच्चों ने किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने अतिथियों एवं बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल समेत सभी शिक्षक छात्र, छात्राए एवं अभिभावक मौजूद रहे।