{"_id":"5a31180d4f1c1b8b688b834d","slug":"121513166861-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 राइस मिलों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 राइस मिलों को नोटिस जारी
Updated Wed, 13 Dec 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
notice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
45 प्रतिशत से कम धान उठान कर रही थी मिल
20 तक सरकारी धान के तैयार सभी सीएमआर चावल उतार के निर्देश
पीलीभीत। धान खरीद की राइस मिलों द्वारा सरकारी चावल का उठान काफी कम पाया गया। इस पर डीएम ने कुल 45 प्रतिशत कम धान उठान कराने वाली 14 मिलों को नोटिस जारी किया है। इसमें 20 दिसंबर तक सीएमआर चावल का शत-प्रतिशत उठान कराने के निर्देश दिए। ऐसा न करने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई है।
शासन ने जिले में धान खरीद को 3.45 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया था, जिसके सापेक्ष अब तक करीब 2.45 लाख मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है जो कुल खरीद की लगभग 70 प्रतिशत है। दो दिन पूर्व डीएम शीतल वर्मा ने खरीद से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की धान खरीद की समीक्षा की। इसमें मिलों द्वारा सरकारी क्रय केंद्रों का धान न उतारने, सरकारी धान से तैयार चावल का उतार एफसीआई गोदाम में कराने की समस्या सामने आई। बताया गया कि अब तक मिलों ने कुल 54.3 प्रतिशत चावल का ही उठान की कराया है जो 70 प्रतिशत होना चाहिए। इस पर डीएम ने 45 प्रतिशत से कम चावल का उठान करने मिलों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर डिप्टी आरएमओ ने जिले की 14 मिलों की सूची तैयार कर डीएम को सौंपी। इसमें 12 मिलें पूरनपुर क्षेत्र और दो मिलें शहर क्षेत्र की हैं। डीएम की ओर इन सभी 14 राइस मिलों को नोटिस जारी किया है। जिसमें 20 दिसंबर तक 80 प्रतिशत चावल का उठान कराने एवं मिल से संबद्ध सरकारी धान क्रय केंद्र का धान उतार करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अब तक उठान और उतार न कराने के बाबत एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। नोटिस में ऐसा न करने लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई है।
15 से बंद हो जाएंगे सरकारी क्रय केंद्र
समीक्षा बैठक में डीएम के निर्देश केे बाद खाद्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी धान क्रय केंद्रों को बंद करने की तैयारी कर ली है। डिप्टी आरएमओ डॉ. अविनाश कुमार झा ने बताया कि मंडियों में स्थापित सरकारी धान क्रय केंद्र 31 दिसंबर तक संचालित रहेंगे।