फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   12 proposals were approved in the meeting of the Area Panchayat Committee

Pilibhit News: क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Wed, 03 Jul 2024 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
12 proposals were approved in the meeting of the Area Panchayat Committee
बीसलपुर में ब्लॉक परिसर सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में मौजूद विघायक एवं अ​ध
बीसलपुर। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को आयोजित क्षेत्र पंंचायत समिति की बैठक में एक दर्जन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए। बैठक में कई विभागों के अधिकारी नहीं आए, जिस कारण उनसे संबंधित समस्याओं पर चर्चा नहीं हो पाई।
विज्ञापन



बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके बाद बैठक में बनाई गई कार्य योजना के अनुसार विकास कार्य शुरू कराने, खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप सही कराने, जलभराव खत्म कराने, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण रेाजगार गारंटी योजना के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराना, अमृत सरोवरों का सुंदरीकरण कराने अग्नि दुर्घटनाओं में वंचित हुए ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करने के उद्देश्य से उनकी जांच कराने, पशु आश्रय गृहों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने आदि महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन

बैठक में राजस्व, स्वास्थ्य, बाल विकास, उद्योग, गन्ना, चीनी मिल, बाट माप, विद्युत, बेसिक शिक्षा, उद्यान, मंडी, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। इस वजह से बैठक में आई विभागों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भाजपा विधायक विवेक वर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा ने और संचालन रितेश शुक्ला ने किया। बीडीओ शिरीश वर्मा ने बैठक में आई समस्याओं का अतिशीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

बीसलपुर में ब्लॉक परिसर सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में मौजूद विघायक एवं अध

बीसलपुर में ब्लॉक परिसर सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में मौजूद विघायक एवं अध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed