{"_id":"60441b3c7a084a514a269fc156d0cf42","slug":"12-district-hospital-lightning-never-met-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे जिला अस्पताल को नहीं मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे जिला अस्पताल को नहीं मिली बिजली
Pilibhit
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात तेज हवा के साथ हुई बारिश में तार टूटने से जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर मोहल्ला तखान व पंजाबियान में ट्रांसफार्मर फुंकने से दोनों मोहल्लों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
बारिश के बीच जिला अस्पताल के निकट एलटी लाइन के तार रात करीब एक बजे टूटकर गिर गए। जिससे जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार को चार ठीक कर बिजली विभाग दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति चालू कर सका। इससे करीब 12 घंटे बिजली गायब रही। जिससे पूरी रात और दोपहर तक बिजली न मिलने से मरीज और उनके तीमारदार परेशान रहे। उधर मोहल्ला तखान और पंजाबियान में लगे ट्रांसफार्मर भी दगा दे गए। दोनों ट्रांसफार्मरों के फुंक जाने से मोहल्लों में अंधेरा छा गया। जिससे उपभोरक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों की रात में नींद भी पूरी नहीं हो सकी। शनिवार को दोनों ट्रांसफार्मरों को बदलकर विभाग शाम को बिजली आपूर्ति शुचारू कर सका। एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि तार टूटने और ट्रांसफार्मर फुंकने से अस्पताल के अलावा मोहल्ला तखान व पंजाबियान की आपूर्ति ठप हो गई थी। फाल्टों को ठीक कराकर आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन