फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   12 children Hafije seminaries Conferred with the degree of Quran

मदरसे के 12 बच्चे हाफिजे  कुरआन की डिग्री से नवाजे  

Sat, 28 May 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 28 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
 कस्बा स्थित दारुल उलूम गौसिया बरकातिया में एक रोजा दयारे हबीब कांफ्रेंस हुई। इस मौके पर मदरसे में हाफिजे कुरआन मुकम्मल करने वाले 12 बच्चों की दस्तारबंदी के साथ उन्हें हाफिज की डिग्री से नवाजा गया। शुक्रवार रात आयोजित इस जलसे का आगाज हाफिज फाजिम रजा ने कुरान की एक आयत पढ़कर की। 
विज्ञापन

इसके बाद मुंबई से आए शायर-ए-इस्लाम फजीर रजा ने नात मनकबत पढ़ी। मौलाना कारी खतीब रजा हश्मती ने तकरीर की। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया इस्लाम को बदनाम करने पर तुली है, लेकिन इस्लाम पाक-साफ मजहब है। इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद संलल्लाहो अलैह वसल्लम ने पड़ोसियों का ख्याल रखने, गरीब-मजलूमों की मदद करने व बड़ों का अदब करने के साथ रास्ते में पड़ने वाले पेड़ पौधों तक का ख्याल रखने की हिदायत की है। जो इस्लाम इस तरह की शिक्षा देता हो उस मजहब को आतंकवाद से कैसे जोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

इसके बाद शायर इरशाद रजा ने नात पढ़ी। मुंबई से आए फिरोज रजा हश्मती ने तकरीर की। बहेड़ी से आए नासिर रजा ने भी देश की एकता का संदेश दिया। भोर तक चले इस कार्यक्रम में शायर  इसराइल रजा, मौलाना हनीफ अहमद, अफरोज रजा, फरीद अहमद, आसिफ खां ने भी जलसे को खिताब किया। सुबह शनिवार सुबह चार बजे सलातो सलाम पढ़ा गया। इसके बाद मुल्क व कौम की तरक्की के साथ अमन चैन की दुआ पढ़ी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान तस्लीम शान खां, जिला पंचायत सदस्य रियाज खां, निराले खां, अतीक अहमद अंसारी, गुलाम अहमद, हाजी सज्जाद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed