{"_id":"5c4452cebdec2273934e08da","slug":"11547981518-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े सिलवाने घर से निकली युवती लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े सिलवाने घर से निकली युवती लापता
Sun, 20 Jan 2019 04:21 PM IST
Prashant Singh
अमर उजाला पीलीभीत
अमर उजाला पीलीभीत
Published by: Prashant Singh
Updated Sun, 20 Jan 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। घर से कपड़े सिलाने के लिए निकली युवती रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी। जिसके आधार पर सुनगढ़ी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस को दी तहरीर में शहर के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री 12 जनवरी की सुबह घर से कपड़े सिलवाने के लिए दर्जी के पास जाने की बात कहकर निकली थी। देर शाम तक उसके घर न आने पर परिजनों ने काफी तलाशा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। दूसरे दिन 13 जनवरी को युवती ने एक नंबर से कॉल की। उसमें वह रोती रही, लेकिन कोई बातचीत नहीं हुई। ऐसे में पिता ने अनहोनी की आशंका जाहिर की। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी नरेंद्र यादव ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।