फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मानदेय न मिलने पर संविदा कर्मियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

मानदेय न मिलने पर संविदा कर्मियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
मानदेय न मिलने पर संविदा कर्मियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार
पूरनपुर। पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने सितंबर से अब तक मानदेय न मिलने पर बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से एसडीएम और पुलिस को दिए शिकायती पत्र में मानदेय मांगने पर ठेकेदार पर धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर के विद्युत उपकेंद्र के अलावा शेरपुरकलां, घुंघचाई, माधोटांडा, सकरिया विद्युत उपकेंद्र पर सौ से अधिक संविदा कर्मचारियों की तैनाती है। संविदा कर्मचारियों को सितंबर माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। मानदेय भुगतान न होने के विरोध में कई बार संविदा कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दे चुके है। फिर भी भुगतान न होने से कर्मचारियों में रोष है। शुक्रवार को संविदा कर्मचारियों विरोध जताते हुए विद्युत उपकेंद्र परिसर में एकत्र होकर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ठेकेदार से मोबाइल पर बात भी की। आरोप है कि ठेकेदार ने मोबाइल पर अभद्रता कर धमकाया। इसके विरोध में संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार, एसडीएम और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विकास त्रिवेदी, लक्ष्मीकांत, प्रेम प्रकाश गंगवार, राजकुमार, महेंद्र कुमार, साबिर, मोईन, हरी शंकर आदि थे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे विकास त्रिवेदी ने बताया कि अभद्रता, मानदेय भुगतान न होने के विरोध में वे लोग शुक्रवार से कार्य बहिष्कार पर चले गए। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर तो नहीं है, लेकिन मानदेय भुगतान न होने से संविदा कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed