{"_id":"5c2cc5c5bdec2256cb724a4d","slug":"11546438085-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकीकत परखने हल्दीडेंगा क्षेत्र पहुंचे डिप्टी डायरेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हकीकत परखने हल्दीडेंगा क्षेत्र पहुंचे डिप्टी डायरेक्ट
Wed, 02 Jan 2019 07:38 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Wed, 02 Jan 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी डाॅयरेक्टर पहुंचे टाइगर रिजर्व
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघ की बढ़ती सक्रियता के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन हरकत में आया
स्थिति का जायजा लेने के बाद ग्रामीणों से साधा संपर्क, निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश
माधोटांडा/पीलीभीत। बराही रेंज के अंतर्गत हल्दीडेंगा क्षेत्र के जंगल से बाहर निकलकर डगा गांव की सीमा तक चहलकदमी कर रहे बाघ की बढ़ती सक्रियता के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन हरकत में आया हैं। बुधवार को डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने हल्दीडेंगा क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी वाले क्षेत्र का निरीक्षण कर हकीकत को परखा। इसके बाद ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। उन्होंने वनकर्मियों को क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
टाइगर रिजर्व के जंगल से दूर कई इलाकों में बाघ की चहलकदमी जारी है। वहीं बराही रेंज के अति संवेदनशील श्रेणी में आने वाले हल्दीडेंगा क्षेत्र में भी बाघ की चहलकदमी शुरू हो गई है। जंगल से बाहर निकल रहा बाघ खारजा नहर की पटरी के सहारे डगा गांव की सीमा तक पहुंच रहा है। मंगलवार को चहलकदमी कर रहा बाघ डगा गांव की सीमा में मृत पड़े मवेशी के शव के निकट पहुंच गया था। बाघ देख आस पास खेतो में मौजूद किसानों के पसीने छूट गए थे। इधर बाघ की बढ़ती सक्रियता के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन गंभीर हुआ है। डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने सुरक्षा की दृष्टि से वन्यजीवों संबंधी घटनाओं की जानकारी साझा करने की बात कहते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया।