{"_id":"5b6c8d3a4f1c1b6a1c8b534d","slug":"11533840698-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगवां चौराहे पर जाम, गर्मी में रहागीरों के पसीने छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगवां चौराहे पर जाम, गर्मी में रहागीरों के पसीने छूटे
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
09पीबीटीपी-6,7
नौगवां चौराहे पर जाम, गर्मी में राहगीरों के पसीने छूटे
क्रासर...
प्राइवेट बस चालकों की मनमानी के कारण अक्सर चौराहे पर लगता है जाम
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शहर के व्यस्त नौगवां चौराहे पर प्राइवेट बस की वजह से लगे जाम के कारण लोग काफी परेशान हुए। पुलिस राहगीरों को पसीने से तरबतर तमाशबीन बनी देखती रही।
गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे नौगवां चौराहे पर रोडवेज बस के बराबर में खड़ी प्राइवेट बस सवारियां ले रही थीं। इस बस के पीछे वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी, पीछे खड़े वाहन चालक बस आगे हटाने को लेकर हार्न बजाते रहे पर चालक ने एक नहीं सुनी। चंद कदम की दूरी पर यूपी-100 पर तैनात पुलिस कर्मी भी जाम लगने के बावजूद तमाशबीन बने रहे। जाम खुलवाना तो दूर बस को आगे बढ़ाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके। सवारियां फुल होने के बाद बस रवाना हुई तब कहीं जाकर जाम खुला तो राहगीरों ने राहत महसूस की। टनकपुर हाईवे के नेहरू पार्क पर यही स्थिति रही। स्थानीय लोगों की मानें तो निजी बस संचालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उनकी मनमानी के आगे पुलिस के साथ-साथ परिवहन विभाग के अफसरों की भी नहीं चलती। नौगवां चौराहे से असम चौराहे तक मनमानी तरीके से प्राइवेट बस चालक बसों में सवारियां भरते हैं और रवाना होते हैं। पुलिस के सामने भी अक्सर बीच रोड पर वाहन खड़ा कर सवारियां भरी जाती हैं, लेकिन कार्रवाई तो दूर वह टोकना भी मुनासिब नहीं समझती। इधर परिवहन विभाग के अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। इस मामले में एआरटीरओ प्रशासन अमिताभ राय का कहना है कि मनमानी करने वाले प्राइवेट बस चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।