फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आतंक मचा रहा तेंदुआ, वन महकमा बेसुध

आतंक मचा रहा तेंदुआ, वन महकमा बेसुध

Sun, 05 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
आतंक मचा रहा तेंदुआ, वन महकमा बेसुध
आतंक मचा रहा तेंदुआ, वन महकमा बेसुध
विज्ञापन

क्रासर....
एक सप्ताह से नौजल्हा गांव में है तेंदुआ की आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। टाइगर रिजर्व के सीमा से सटे नौजल्हा जंगल क्षेत्र से बाहर निकल रहे तेंदुए का आतंक क्षेत्र में जारी हैं। एक सप्ताह से लगातार तेंदुआ आबादी में मवेशी पर हमला कर रहा हैं। शुक्रवार देर शाम तेंदुआ फिर जंगल से निकलकर आबादी के निकट आ पहुंचा। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ नौजल्हा निवासी विमल माली के गन्ने के खेत में देखा गया। जंगल से बाहर निकल घूम रहे तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है लेकिन नौजल्हा वन चौकी के वनकर्मी बेसुध हैं। उनकी ओर से की जा रही कार्रवाई औपचारिकता में सिमट गई है। वह इसको सिरे से नकार रहे हैं।
टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की संख्या बढ़ी है। जिसके चलते वन्यजीव जंगल से बाहर निकलकर आबादी की ओर जा रहे हैं। वन्यजीवों की चहलकदमी पर अधिकारी खुद नजर रखने को गश्त कर रहे हैं। बराही रेंज के नेपाल सीमा से सटे नौजल्हा गांव में एक सप्ताह से जंगल से बाहर निकलकर तेंदुआ आतंक मचा रहा है। पांच दिन पूर्व तेंदुए ने आबादी के निकट पहुंच नौजल्हा निवासी महिम हलदार की बछिया पर हमलाकर घायल कर दिया था। इसके बाद 29 जुलाई को गांव के ही खोखा के मुर्गा फार्म में घुसकर दस मुर्गा को खा गया था। इसके बाद से लगातार तेंदुआ आबादी की ओर आकर आतंक मचा रहा हैं। इधर ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार शाम जंगल से बाहर निकला तेंदुआ आबादी के निकट विमल माली के गन्ने के खेत में देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह से तेंदुआ क्षेत्र में आतंक मचा रहा हैं। इसके बावजूद वनकर्मी सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

00000
नौजल्हा क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए की निगरानी की जा रही हैं। इसकी जानकारी अधिकारियों को भी दे दी गई। क्षेत्र में गन्ने की अधिक फसल होने से निगरानी में परेशानी आ रही हैं। अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - गिरीश कुमार, डिप्टी रेंजर, नौजल्हा वन चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed