{"_id":"5b536f9b4f1c1b3a748b6049","slug":"11532194715-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के किसान ने मंच पर मोदी को पहनाई माला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के किसान ने मंच पर मोदी को पहनाई माला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली में जिले भर के तमाम किसानों ने भी भागीदारी की। जिले के किसान महेंद्र कनौजिया ने मंच पर जाकर प्रधानमंत्री मोदी का माल्यार्पण किया।
शाहजहांपुर में शनिवार को हुई रैली के लिए सुबह से ही जिले के किसानों, कार्यकर्ताओं व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने बसों एवं कारों से प्रस्थान किया। प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे के बाद रैली स्थल पर आए। नौ जिलों के किसानों ने माला पहनाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसमें जिले का प्रतिनिधित्व ललौरीखेड़ा ब्लाक के ग्राम पट्टी सियाबाड़ी निवासी किसान महेंद्र कनौजिया ने किया। उन्होंने बताया कि माल्यार्पण में उनकी भागीदारी उनके जीवन का ऐतिहासिक पल है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व मंत्री/विधायक रामसरन वर्मा, विधायक संजय सिंह गंगवार, किशनलाल राजपूत, बाबूराम पासवान ने भी प्रधानमंत्री का फूल भेंटकर स्वागत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष के पति सत्यपाल गंगवार समेत भाजपा के सभी पदाधिकारी भी रैली में शामिल हुए।