{"_id":"5ab3c46d4f1c1bbc758b6f5b","slug":"11521730669-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय से टकराई बाइक, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय से टकराई बाइक, छात्र की मौत
Updated Thu, 22 Mar 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड.........
नीलगाय से टकराई बाइक, छात्र की मौत
पत्नी मामूली रूप से घायल, छात्र नहीं लगाया था हेलमेट
बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर नांद गांव के पास हुआ हादसा
22 पीबीटीपी 22,23
अमर उजाला ब्यूरो
बिलसंडा (पीलीभीत)। बीसलपुर -बिलसंडा रोड पर नांद गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर नीलगाय से टकराकर इंटरमीडिएट के छात्र रामकिशन की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी मामूली रूप से घायल हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था।
फरीदपुर (बरेली) के बरखेड़ा बिंदौली गांव निवासी किसान खेमकरन के 22 वर्षीय पुत्र रामकिशन ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। उसका परिणाम अभी नहीं आया है। बृहस्पतिवार दोपहर को रामकिशन अपने साढ़ू के घर पुवायां (शाहजहांपुर) के गांव बढ़ारूआ जाने को बाइक से निकला। उसके साथ पत्नी कुसुमलता भी थी। करीब सवा दो बजे बीसलपुर-बिलसंडा रोड पर नांद गांव के पास पहुंचते ही बाइक नीलगाय से टकरा गई। जिसके बाद बाइक समेत गिरने से रामकिशन की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक, एसएचओ चंद्र प्रकाश शुक्ला मौके पर पहुंचे। पत्नी कुसुमलता से जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। जिसके बाद पुलिस ने बातचीत कर जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में छात्र की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। उसके तीन बड़े भाई सत्यव्रत, हरदेश व राम नंदन है। इसके अलावा एक छोटी बहन कांति है।