{"_id":"5a70d0504f1c1b4f588b5b32","slug":"11517342800-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरी समाज के लोगों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरी समाज के लोगों का तहसील में प्रदर्शन
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
कोरी समाज के लोगों ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर जाति के लोगों के जाति प्रमाणपत्र बनवाने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
कोरी जाति से जुड़े काफी संख्या में युवक तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कोरी समाज पर रोजगार का गंभीर संकट है। अब हमारा व्यवसाय मजदूरी के अलावा कुछ नहीं रह गया है। कुछ समय से बड़ौत तहसील में कोरी जाति के प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। इससे कोरी समाज के बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। उनकी शिक्षा भी अधूरी हो गई है। युवा सरकारी नौकरी के लिए भी फार्म नहीं भर पा रहे हैं। जबकि समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव ने भी कोरी जाति के प्रमाण पत्र बनवाने के आदेश दे चुकी है। उन्होंने बाद में तहसीलदार को ज्ञापन देकर कोरी जाति के प्रमाण पत्र बनवाने के आदेश पारित करने की मांग की। इस मौके पर अमित कुमार, सतीश कोरी, आजाद, निशांत, दीपक, नरेंद्र, दीपा, माम चंद, नरेंद्र, विजय, ओमकारी, विकास, संजीव, मोनिका, मोहित, अनूप आदि रहे।