फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डेढ़ घंटे तक इलाज को तड़पता रहा घायल, मौत

डेढ़ घंटे तक इलाज को तड़पता रहा घायल, मौत

Wed, 24 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक इलाज को तड़पता रहा घायल, मौत
डेढ़ घंटे तक इलाज के लिए तड़पता रहा घायल, मौत
विज्ञापन


कॉल करने के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, खाकी ने ड्यूटी को मजबूरी बताकर किया जाने से मना

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत/बीसलपुर। बीसलपुर के गांव नवदिया भगत से अमृता खास गांव दवा लेने जा रहे युवक को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। मौजूद लोगों ने 108 पर एंबुलेंस की सुविधा के लिए फोन किया, लेकिन डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस न पहुंचने के कारण घायल घटना स्थल पर ही तड़पता रहा। खास बात तो यह है कि घटना स्थल से तीन सौ मीटर दूरी पर मौजूद 100 डायल पुलिस को भी दया नहीं आई और फोन कॉल के बिना जाना मजबूरी बता दिया। डेढ़ घंटे बात सीएचसी पहुंचे घायल ने दम तोड़ दिया।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया भगत निवासी हीरालाल का पुत्र 25 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पड़ोसी गांव अमृता खास में बाइक से बुधवार की शाम को दवा लेने जा रहा था। रास्ते में भड़रिया देव स्थान के पास सामने से आ रहे लकड़ी भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वीरेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 नंबर पर कॉल की। इसके बाद भी डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों ने घटना स्थल से तीन सौ मीटर दूर भड़रिया मोड़ पर खड़ी यूपी 100 डायल के पुलिस कर्मियों से घायल को अस्पताल पहुंचाने की मिन्नते की, लेेकिन पुलिस कर्मियों ने बिना फोन कॉल के घटना स्थल पर जाने से मना कर दिया। देर से अस्पताल पहुंचने घायल ने दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि जल्दी इलाज मिल जाता तो घायल ठीक हो सकता था। वीरेंद्र की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed