{"_id":"5b240d434f1c1bf76e8b845c","slug":"111529089347-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक खेती कर आय बढ़ाएं किसान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक खेती कर आय बढ़ाएं किसान : डीएम
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधुनिक खेती से अपनी आय बढ़ाएं किसान : डीएम
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र पर शुक्रवार को जिलास्तरीय खरीफ उत्पादकता संगोष्ठी एवं कृषि मेला आयोजित किया गया। इसमें किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही स्टाल लगाकर खाद, बीज और कृषि यंत्रों का प्रदर्शन भी किया गया।
शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर संगोष्ठी एवं कृषि मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि केवीके किसानों को मौसम और मृदा की गुणवत्ता से जुड़ी सही जानकारी देने की अपनी भूमिका पर निरंतर कार्य करें। किसानों की आमदनी बढ़ाने के सरकार के उद्देश्य को पूरा कराए। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे आधुनिक और वैज्ञानिक ढंग से खेती की लागत कम करें और आय बढ़ाएं।
केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने किसानों को खरीफ की फसलों पर लगने वाले रोग की जानकारी दी और इससे बचाव के तरीके बताए। जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को कई उपयोगी योजनाओं से अवगत कराया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुओं से संबंधित, जिला प्रबंधक ने नाबार्ड योजनाओं की जानकारी, उप कृषि निदेशक ने कृषि विभाग की योजनाओं की पात्रता और उसके फायदों के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रैक्टर और रोटावेटर आदि कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया गया। कृषि से संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विजेता किसानों को उर्वरक किट देकर पुरस्कृत किया। जैविक खाद, मृदा परीक्षणए कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरणों की जानकारी देने के लिए खाद विक्रेता, कृषि रक्षा ईकाई, मृदा जांच आदि के स्टाल लगाए गए। केंद्र की ओर से प्रतिभागी विभाग एवं किसानों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कृषि वैज्ञानिक डॉ संदीप चौधरी ने किया। मेले में उपजिलाधिकारी आशीष कुमार, कृषि वैज्ञानिक डा भूपेंद्र सिंह, डा संजय सिंह एवं किसान राजपाल, हरेंद्र सिंह, योगेश, राजबीर, विकास, इंद्रपाल सिंह, महेश, जयबीर, नरेश, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।