{"_id":"5a80981a4f1c1b187e8b5aa1","slug":"111518376986-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसी की महिला टीम ने टटीरी की टीम को पांच अंको से हराकर कबडडी मैच जीता।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसी की महिला टीम ने टटीरी की टीम को पांच अंको से हराकर कबडडी मैच जीता।
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम बसी में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बसी की टीम ने महाराणा प्रताप स्कूल टटीरी की टीम को पांच अंकों से हराकर मैच जीत लिया।
रविवार को क्षेत्र के ग्राम बसी में आजाद क्लब बसी एवं महाराणा प्रताप स्कूल टटीरी की महिला टीमों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ एनआईएस कोच पवन नैन ने फीता काटकर किया। इसमें आजाद क्लब बसी की मेधावी खिलाड़ी स्वाति एवं गोल्डी ने दस दस अंक लेकर अपनी टीम के अंक 33 तक पहुंचाए, जबकि महाराणा प्रताप स्कूल टटीरी की टीम 28 अंक ही ले पाई। टीम की खिलाड़ी प्रियांशी और तेजस्वी ने अच्छा प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों की खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान एनआईएस कोच पवन नैन, कर्णसिंह, महक सिंह, गौरव नैन, विनोद कुमार, कृपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।