फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पीलीभीत की बेटी बनी मिसेज नार्थ इंडिया इंटरनेशनल

पीलीभीत की बेटी बनी मिसेज नार्थ इंडिया इंटरनेशनल

Sun, 04 Feb 2018 08:20 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत की बेटी बनी मिसेज नार्थ इंडिया इंटरनेशनल
04 पीबीटीपी 15
विज्ञापन


शहर की बेटी बनी मिसेज
नार्थ इंडिया इंटरनेशनल
27 जनवरी को दिल्ली में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी सतेंद्र सिंह और आशा सिंह की विवाहित पुत्री पायल सिंह(26) को दिल्ली में 27 जनवरी को आयोजित प्रतियोगिता में मिसेज नार्थ इंडिया इंटरनेशनल चुना गया। इससे पूर्व छह जनवरी को उन्हें लखनऊ में मिसेज बेस्ट फीगर चुना गया।

डेजल संस्था की ओर से जनवरी में लखनऊ और दिल्ली में मिसेज ब्यूटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें आवास विकास कॉलोनी निवासी सतेंद्र सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग में एएनएम आशा सिंह की पुत्री पायल सिंह ने भी प्रतिभाग किया। सतेंद्र सिंह ने बताया कि पायल की चार साल पहले शादी रामपुर से हुई थी। उसकी प्रारंभिक शिक्षा पीलीभीत में हुई। शहर के सेंट एलासिएस कॉलेज से कक्षा पांच पास करने के बाद वह लखनऊ चली गई। इसके बाद बरेली से बीबीए और एमबीए किया। जनवरी में उसने डेजल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। जिसमें पांच जनवरी को लखनऊ में उसे मिसेज बेस्ट फीगर चुना गया। इसके बाद 27 जनवरी को दिल्ली में रेडिसेन ब्लू मैनेजमेंट मेें जेडल शो में पायल सिंह को मिसेज नार्थ इंडिया इंटरनेशनल चुना गया। मुख्य अतिथि वरुण कात्याल और रेनूका नागाइज ने उसे ताज पहनाकर सम्मानित किया। पायल के पिता सतेंद्र सिंह ने बताया कि पायल को अब अमेरिका जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed