{"_id":"5a64ea8c4f1c1b88268b5db1","slug":"111516563084-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूड़ाहैड़ा के लोगों ने दिया सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूड़ाहैड़ा के लोगों ने दिया सांकेतिक धरना
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा - डूंडाहैड़ा संपर्क मार्ग लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण गड्ढों में तब्दील हो गया। ग्राम डूंडाहैड़ा के लोगों ने सांकेतिक धरना देकर डीएम से हस्तक्षेप कर अविलंब मार्ग का निर्माण कराने की मांग की।
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण खेकड़ा डूंडाहैड़ा संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस मार्ग पर लोगों हर समय आवागमन बना रहता है। गड्ढों युक्त इस मार्ग पर चलने वाले वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गड्ढों में गिरने से वाहन तो क्षतिग्रस्त होते रहते हैं। साथ ही पैदल चलने वाले लोगों का गिरकर घायल होना आम बात है। ग्राम डूंडाहैड़ा के लोग मार्ग के निर्माण की मांग उच्चाधिकारियों से सैकड़ों बार कर चुके हैं, लेकिन मार्ग का निर्माण नहीं कराया। एक दो बार लोक निर्माण विभाग ने महज खाना पूर्ति कर घटिया निर्माण सामग्री लगाकर गड्ढों को अवश्य भरवा दिया।
रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे ग्राम डूंडाहैड़ा के लोग एकत्र होकर सड़कों पर उतर आए और उन्होंने जर्जर हाल खेकड़ा डूंडाहैड़ा संपर्क मार्ग पर सांकेतिक धरना दिया और डीएम हस्तक्षेप कर मार्ग को अविलंब बनवाने की मांग की। इस दौरान सन्नी, विक्की, चेतन, प्रदीप, कालू, अंकित, धर्मेंद्र, मोहित, प्रदीप, दीपांशु, राकेश, चतर सिंह, शिवम आदि रहे।