{"_id":"5a15be074f1c1b59678bd82b","slug":"111511374343-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से ठप है गन्ना तौल, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से ठप है गन्ना तौल, किसान परेशान
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
गन्ना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम लखाखास के गन्ना क्रय केन्द्र पर तीन दिनों से तौल नही हो रही है। इससे क्रय केंद्र पर ट्रालियां लेकर आए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
कस्बे की बजाज शुगर मिल की ओर से गांव लखाखास में गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। इस क्रय केंद्र पर मजदूर न होने के कारण 20 नवंबर से तौल ठप है। इससे गन्ना लेकर आ रहे किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि मजूूदर होने के बाद भी ट्रक आने के इंतजार में कई कई दिन रुकना पड़ता है अब मजदूर न होने से ट्रक उपलब्ध होने के बाद भी तौल नहीं हो पा रही है जिससे ठंड के मौसम में किसानों को क्रय केंद्र पर ही रात गुजारनी पड़ रही है। तौल न होने के चलते बड़ी संख्या में गन्ना भरी ट्रालियां क्रय केंद्र पर एकत्र हो चुकी हैं। सेंटर इंचार्ज सुरेश यादव ने बताया कि 20 नबम्बर को ठेकेदार की लेबर चली गई थी जिससे दिक्कत आ रही है। मजदूरों की व्यवस्था की जल्द तौल शुरू कराई जाएगी।