{"_id":"5a0eed504f1c1b78548bd9db","slug":"111510927696-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में पूजा, 400 मीटर दौड़ में रितु ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में पूजा, 400 मीटर दौड़ में रितु ने लहराया परचम
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा और प्रबंधन संकाय के बीच हुई खेलकूद प्रतियोगिता
स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शिक्षा और मैनेजमेंट संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कॉलेज में शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता ने किया। प्रतियोगिता की शुरूआत सौ मीटर दौड़ से हुई। जिसमें अंकित गंगवार, अंकित कुमार और अभिषेक भंडारी, जबकि महिला वर्ग की दौड़ में पूजा, रितु व संध्या ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 400 मीटर रिले दौड़ में कलीम रजा, समीर, फईम ताबिश ने प्रथम, मुकेश, पुष्पेंद्र, विपिन, अंकित ने द्वितीय, रितेश, राहुल, अभिषेक, यावर ने तृतीय, महिला वर्ग में रूचि, मंजू, अलीशा व पूजा ने पहला, अनुपम, पवनदीप, सर्वजीत, शिवानी ने दूसरा, आशा, लोकेश, निशा, संध्या ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में डीएलएड की पूजा, बीएड की निशा ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में सचिन, शौर्य, अनवर, अभिषेक, निखिल, आयुष आदि ने भाग लिया। पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अर्पित, समीर व प्रमोद तथा महिला वर्ग में रितु, करिश्मा, भारती ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल के फाइनल मैच में बीसीए टीम विजयी रही। बैडमिंटन डबल्स में पूजा व निशा ने पहला, कंचन व शाहीन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कॉलेज के सभी प्रवक्ता मौजूद रहे।