{"_id":"5978873a4f1c1b18458b473e","slug":"111501071162-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 के एचसीपी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 100 के एचसीपी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Updated Wed, 26 Jul 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत।
पुलिस की दबिश के दौरान बुजुर्ग रामपाल की मौत के मामले में फंसे यूपी 100 के तीन पुलिसकर्मियों को अफसरों के आदेश की अनदेखी करना महंगा पड़ा है। एसपी ने विवेचना पूरी होने तक एक एचसीपी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की जांच सीओ बीसलपुर को दी गई है।
बिलसंडा के ढकरिया गांव में मारपीट के एक मामले में तीन दिन पहले यूपी 100 की गाड़ी संख्या 2076 में तैनात पुलिस ने दबिश दी थी। इस दौरान बुजुर्ग रामपाल की मौत हो गई। परिवारवालों ने पुलिस की पिटाई से बुजुर्ग की मौत का आरोप लगाया। रामपाल के बेटे की तहरीर पर पुलिस के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान न मिलने से पुलिसकर्मियों को कुछ राहत मिली है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। घटना के बाद एसपी कलानिधि नैथानी ने पीआरवी 2076 के हेड कांस्टेबल मुसर्रत हुसैन, कांस्टेबल चालक कृष्ण कुमार और रक्षपाल सिंह को जिला मुख्यालय से संबद्ध किया था। दो दिन बीतने के बाद किसी पुलिसकर्मी ने अपनी आमद नहीं कराई। इसका पता लगने पर एसपी ने सख्ती दिखाई। एसपी ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों को विवेचना पूरी होने तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। ताकि वह जांच को प्रभावित न कर सकें। निलंबन की जांच सीओ बीसलपुर को दी गई है। अनुशासनहीनता और अभद्रता करने वालों पर सख्ती की जाएगी।