{"_id":"685aa68be012b56df00e33ee","slug":"11-months-have-passed-public-works-department-could-not-repair-the-damaged-road-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138397-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीत गए 11 माह... कटी सड़क नहीं बनवा सका लोक निर्माण विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीत गए 11 माह... कटी सड़क नहीं बनवा सका लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
नरेश ठाकुर
बीसलपुर। कागजों पर विकास के दावे करने वाले वाले लोक निर्माण विभाग के अफसर गांव भैंसटा जलालपुर के पास कटी सड़क को 11 माह बाद भी नहीं बनवा सके हैं। ऐसे में 10 से अधिक गांवों के करीब 25 हजार लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी ग्रामीणों की दिक्कतों से बेखबर हैं।
नौ जुलाई 2024 को आई बाढ़ में गांव भैंसटा जलालपुर के पास सड़क काफी चौड़ाई में कट गई थी। इससे कई गांवों का संपर्क भी कट गया था। बाढ़ का पानी उतरा तो ग्रामीणों ने कच्चे रास्ते से आवागमन शुरू किया। बाढ़ में कटी सड़क अब भी उसी हालात में है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मुआयना तो कई बार किया, लेकिन सड़क निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है।
इससे ग्रामीणों की समस्या बरकरार है। आवागमन प्रभावित हो रहा है। पूर्व प्रधान और ग्रामीणों ने विभाग और अधिकारियों का ध्यान कई बार इस और आकर्षित कराया, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण परेशान हैं। विभाग बजट न आने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
--
इन गांवों के लोगों को है दिक्कत
सड़क कटी होने से भैंसटा जलालपुर, इनोनिया जमीलापुर, अमरती, नवादा, महमूदपुर, महोलिया, बरखेड़ा, खटेली, बेबल, बसंतपुर आदि 10 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। यह सड़क बीसलपुर-बरेली मार्ग को भी जोड़ती है। अन्य गांवों के लोग भी शार्टकट के रूप में इसका इस्तेमाल करते हैं।
--
लोक निर्माण विभाग के अफसर जान-बूझकर इस सड़क का निर्माण नहीं करा रहे हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
- जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान, भैंसटा जलालपुर
--
कटी पड़ी सड़क का बनना बहुत जरूरी है। सड़क न बनने से ग्रामीणों को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है। अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।
- नरेश ठाकुर, भैंसटा जलालपुर
--
बजट न आ पाने से अब तक इस सड़क को सही नहीं कराया जा सका है। कच्चा रास्ता बनाकर निकास की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। शासन से बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही सड़क बनवा दी जाएगी।
-एसके जैन, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग