फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   102 licenses renewed in camp, now fine will be imposed

Pilibhit News: शिविर में हुआ 102 लाइसेंसों का नवीनीकरण, अब लगेगा जुर्माना

Mon, 30 Jun 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
102 licenses renewed in camp, now fine will be imposed
बीसलपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में सोमवार को आयोजित शिविर में 102 व्यापारियों ने लाइसेंसों का नवीनीकरण कराया। फिलहाल अब भी डेढ़ सौ से अधिक व्यापारियों का नवीनीकरण बाकी है। विभाग अब जुर्माने की तैयारी में है।
विज्ञापन

मंडी प्रशासन ने एक पखवाड़ा पहले क्षेत्र के सभी व्यापारियों को 30 जून तक हर हाल में अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए थे। निर्धारित समय तक नवीनीकरण न कराने पर जुर्माने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी व्यापारियों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

मंडी प्रशासन ने सोमवार को व्यापारियों की सुविधा के लिए मंडी सभागार में शिविर लगाया। मंडी सचिव नाजिम अली ने बताया कि सोमवार शाम तक 300 में 102 व्यापारियों के लाइसेंसों का नवीनीकरण किया गया। अब बाकी व्यापारियों के लाइसेंसों का नवीनीकरण जुर्माने के साथ किया जाएगा। मंडी सचिव ने यह भी बताया कि जो व्यापारी जुर्माने के साथ लाइसेंसों का नवीनीकरण कराने में देरी करेंगे, उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed