{"_id":"5cc1ee79bdec225eb86730bd","slug":"101556213369-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीआई कराएगा इंटर स्कूल चैंपियनशिप ट्रॉफी टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीआई कराएगा इंटर स्कूल चैंपियनशिप ट्रॉफी टूर्नामेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जेसीआई मिडटाउन की साधारण सभा में इंटर स्कूल चैंपियनशिप ट्रॉफी टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया गया। टूर्नामेंट की सफलता को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई है। इसके तहत बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
शहर के एक होटल में बुधवार देर शाम हुई साधारण सभा में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें आगामी मई से शुरू होने वाले इंटर स्कूल चैंपियनशिप ट्रॉफी टूर्नामेंट पर विस्तार से चर्चा की गई है। गुरुदित्त सिंह सैहमी को टूर्नामेंट का सलाहकार और गौरव अरोड़ा को संयोजक नियुक्त किया गया। गौरव अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटर स्कूल चैंपियनशिप ट्रॉफी टूर्नामेंट तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। जिसका पहला चरण मई के प्रथम सप्ताह में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के रूप में होगा। दूसरे चरण के तहत जुलाई के प्रथम सप्ताह में इंटर वॉलीबॉल टूर्नामेंट और तीसरे चरण के तहत अगस्त के प्रथम सप्ताह में इंटरस्कूल कबड्डी टूर्नामेंट कराया जाएगा। तीनों टूर्नामेंटों में मैच दो श्रेणियों में कराए जाएंगे। एक श्रेणी में सभी स्कूलों के छात्र और दूसरी श्रेणी में सभी स्कूलों की छात्राएं होंगी। बताया कि हर मैच में विजयी होने वाली स्कूल की टीम को एक-एक अंक दिया जाएगा और अंत में जिस स्कूल की टीम के सबसे ज्यादा अंक होंगे उन्हें महान दिवस पर ओवरऑल इंटर स्कूल चैंपियनशिप ट्रॉफी के विजयी सम्मान से नवाजा जाएगा। इस दौरान इंटर स्कूल चैंपियनशिप ट्रॉफी टूर्नामेंट का प्रथम पोस्टर पूर्व अध्यक्ष माणिक मित्तल, संयोजक गौरव अरोड़ा और अध्यक्ष ईश बंसल ने संयुक्त से लांच किया। अध्यक्ष ईश बंसल ने बताया कि टूर्नामेंट का प्रथम चरण सात मई को बेनहर पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा। समापन पर सचिव अमन गुप्ता ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर अंकुर अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, सजल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, जपनीत सिंह आदि मौजूद रहे।